एंकर त्यागी ने त्याग दिया(..)ग्रुप..अब इस चैनल से जुड़े

TV
Spread the love

खबर नेशनल न्यूज़ चैनल टाइम्स नाउ नवभारत से है। जहां जाने माने एंकर/सीनियर एडिटर अंकित त्यागी ने चैनल का साथ छोड़ दिया है। अंकित त्यागी ने बतौर रेजिडेंट एडिटर  ‘एनडीटीवी’ (NDTV  जॉइन कर लिया है जहां वो  ‘NDTV 24×7’ और ‘NDTV India’ पर टीवी शो की एंकरिंग करेंगे।

अंकित ‘टाइम्स नाउ’ चैनल के साथ पिछले साल जुलाई से जुड़े हुए थे। ‘टाइम्स नाउ’ से पहले अंकित त्यागी एक दशक से ज्यादा समय से ‘इंडिया टुडे’ (India Today) से जुड़े हुए थे और डिप्टी एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

‘टाइम्स ग्रुप’ में रहते हुए अंकित ने ना सिर्फ यूपी इलेक्शन कवर किया बल्कि राज्य भर में जाकर एक महीने से अधिक समय तक ऑन ग्राउंड डेली शो चलाया।   हाल ही में उन्हें ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में इनपुट डेस्क का हेड और रिपोर्टिंग टीम का इंचार्ज भी बनाया गया था।

खबरीमीडिया की तरफ से अंकित त्यागी को नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Anchor Naina Yadav, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism