‘टीम शमशेर’ में नई एंकर की एंट्री

TV

वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह के लॉन्च होने वाले चैनल इंडिया डेली लाइव(India Daily Live) में एक और एंकर ने एंट्री ली है। नाम है सोनिका सिंह। सोनिका इससे पहले जगदीश चंद्रा के चैनल भारत24(Bharat24) में एंकर/प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी निभा रही थीं। सोनिका ने दिसंबर 2022 में ही भारत24 ज्वाइन किया था।

ये भी पढ़ें: Bharat24 में ‘अवस्थी’ जी की ग्रैंड एंट्री

बता दें कि सोनिका सिंह इससे पहले जी’ (Zee) समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘ज़ी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) से जुड़ी हुई थीं। यहां उनका सफर महज सात महीने ही रहा था।

ये भी पढ़ें: Republic TV के मालिक अर्नब गोस्वामी को लेकर बड़ी ख़बर

सोनिका सिंह की पूरी पढ़ाई-लिखाई हरियाणा से हुई है। यहां से ग्रेजुएशन करने के बाद सोनिका सिंह ने दिल्ली में ‘जेके 24×7 न्यूज’ (JK24x7 News) से मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की थी। सोनिका ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) और ‘न्यूज24’ (news24) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। मीडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘कल्कि गौरव सम्मान’ और ‘मीडिया एक्सीलेस अवार्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है।   

ख़बरीमीडिया की तरफ से सोनिका सिंह को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।   

READ :  Anchor Sonika Singh Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism