AI Job

AI Job: अगले 5 सालों में ये 10 नौकरियां खा जाएगा AI, एक्सपर्ट का दावा!

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

AI Job: 2030 तक सिर्फ 59 प्रतिशत वर्कफोर्स की होगी जरूरत

AI Job: डिजिटल युग में जहां एआई (AI) ने इंसानों का काम आसान किया है, वहीं अब यही तकनीक लाखों नौकरियों के लिए खतरा बन गई है। एक्सपर्ट्स (Experts) का मानना है कि आने वाले 5 से 6 सालों में कई पारंपरिक नौकरियां पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। एआई के बढ़ते उपयोग ने जॉब मार्केट (Job Market) की दिशा ही बदल दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट्स…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

2030 तक 41% काम करेगा AI, इंसानों की जरूरत घटेगी

हाल के एक सर्वे के मुताबिक, अगर आज किसी काम को 100 लोग करते हैं, तो 2030 तक वही काम सिर्फ 59 लोग करेंगे। यानी करीब 40 प्रतिशत नौकरियां तकनीक के भरोसे चली जाएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 85 प्रतिशत एम्पलायर अपने कर्मचारियों को नए स्किल्स (Upskill) सिखाने की योजना बना रहे हैं, जबकि 70 प्रतिशत कंपनियां नई तकनीकी समझ वाले लोगों को नौकरी देने की बात कर रही हैं। वहीं 40 प्रतिशत एम्पलायरों ने माना कि वे पुराने स्किल वाले कर्मचारियों की छंटनी करने पर विचार कर रहे हैं।

AI से कंपनियों में छंटनी की लहर

पिछले एक साल में ही कई दिग्गज कंपनियों जैसे TCS, Intel, Tesla, Google और Meta ने एक लाख से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। इनकी जगह अब AI आधारित सिस्टम और मशीनें काम संभाल रही हैं। इससे साफ है कि आने वाले समय में जो लोग नई तकनीक को नहीं अपनाएंगे, उनकी नौकरी पर संकट बढ़ेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

9.2 करोड़ नौकरियां होंगी खत्म- WEF रिपोर्ट

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की ‘फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट 2025’ के मुताबिक, AI और तकनीकी बदलावों के कारण दुनिया भर में करीब 9.2 करोड़ नौकरियां खत्म हो सकती हैं। रिपोर्ट कहती है कि 2030 तक 22 प्रतिशत जॉब मार्केट पूरी तरह बदल जाएगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि तकनीकी नवाचार, आर्थिक अनिश्चितता, जनसंख्या में बदलाव और हरित परिवर्तन (Green Transition) जैसे कारक मिलकर ग्लोबल लेबर मार्केट की तस्वीर बदल देंगे।

अगले पांच साल में खत्म होने वाली 10 नौकरियां

रिपोर्ट के अनुसार, ये 10 नौकरियां सबसे तेजी से खत्म हो सकती हैं-

  • पोस्टल सर्विस क्लर्क
  • बैंक टेलर्स और संबंधित क्लर्क
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर्स
  • कैशियर और टिकट क्लर्क
  • एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी
  • प्रिंटिंग और संबंधित ट्रेड वर्कर्स
  • एकाउंटिंग, बुककीपिंग और पे-रोल क्लर्क
  • स्टॉक-कीपिंग और मटेरियल रिकॉर्डिंग क्लर्क
  • ट्रांसपोर्टेशन अटेंडेंट और कंडक्टर
  • डोर-टू-डोर सेल्स वर्कर्स और न्यूज वेंडर

AI के साथ आएंगी नई नौकरियां भी

जहां एक ओर AI नौकरियां खत्म करेगा, वहीं दूसरी तरफ नई टेक्नोलॉजी आधारित नौकरियों के अवसर भी खोलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, 9.2 करोड़ नौकरियां खत्म होंगी, लेकिन 17 करोड़ नई नौकरियां भी पैदा होंगी। यानी कुल मिलाकर 14 प्रतिशत नए रोजगार बन सकते हैं। लेकिन, इन नौकरियों के लिए टेक्निकल और डिजिटल स्किल्स जरूरी होंगे। जो लोग खुद को अपडेट और अपस्किल करते रहेंगे, वही इस नए दौर में टिक पाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Cash on Delivery: क्या आप भी कैश ऑन डिलीवरी पर एक्स्ट्रा चार्ज देते हैं, पहले ये ख़बर पढ़ें

कौन-सी नौकरियां रहेंगी सुरक्षित?

AI और बिग डेटा सबसे तेजी से बढ़ते स्किल्स में शीर्ष पर हैं। इनके अलावा नेटवर्क सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग और टेक्नोलॉजी नॉलेज की मांग बढ़ेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, 2030 तक क्रिएटिव थिंकर, एनालिटिकल माइंडसेट और नई चीजें सीखने की क्षमता रखने वाले लोगों की डिमांड सबसे अधिक होगी।