पंजाब के ज्यादातर जिलों में बिगड़ा मौसम..अमृतसर में हल्की बारिश..IMD का अलर्ट जारी

Trending पंजाब हरियाणा

Punjab Weather News: पंजाब के ज्यादातर जिलों में मौसम (Weather) बिगड़ने की संभावना है। पंजाब और चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) की वजह से एक बार फिर से मौसम बदल गया है। वहीं शहर में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश होने की भी संभावना है। शहर के मौसम में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की वजह से आया है। इसका असर पंजाब और चंडीगढ़ (Chandigarh) के आसपास इलाकों में 22 फरवरी तक रहेगा। इसके बाद यह डिस्टरबेंस निष्क्रिय हो जाएगा। आईएमडी (IMD) का अलर्ट जारी…
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब के 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, डिटेल पढ़ लीजिए

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक आज 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं कल 20 फरवरी को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा और 21 फरवरी को 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे शहर के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक बार फिर एक्टिव हो गया है। इससे आज पंजाब के 17 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि अन्य 5 जिलों फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावनाएं बन रही हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं अमृतसर में सुबह से रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हो रही है।

जानिए कैसा रहेगा 23 फरवरी तक तापमान?

इसी प्रकार 20 फरवरी को अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस, 21 फरवरी को अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस, 22 फरवरी को अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस, 23 फरवरी को अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की आशंका जताई गई है।

Pic Social Media

सामान्य से कम हुई अब तक बारिश

चंडीगढ़ में इस सीजन में सामान्य से 31 प्रतिशत बारिश (Rain) कम हुई है। 1 जनवरी से लेकर 18 फरवरी तक शहर में 39.6 एमएम बारिश हुई है। जो कि सामान्य से कम है। अगर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से अगले 3-4 दिन बारिश होती है, तो इसकी भरपाई होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका जताई है।

प्रमुख शहरों का तापमान जानिए

अमृतसर- आज बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार हैं। तापमान 14 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- आज बारिश के आसार बने हुए हैं। तापमान 11 से 23 डिग्री के बीच रहेगा।

लुधियाना- आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 12 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 13 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

चंडीगढ़- आज बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 12 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।