नोएडा का ट्विन टावर गिराने के बाद एडिफिस को मिला एक और बड़ा ठेका। अगला मिशन यहां शुरू होगा

दिल्ली NCR

28 अगस्त को सुपरटेक के ट्विन टावर को सफलता पूर्वक गिराने वाली कंपनी एडिफिस(Edifice) के चर्चे हर तरफ होने लगे हैं। अब इस कंपनी को एक और इमारत को ढहाने का काम मिल गया है। ये इमारत है झारखंड के जमशेदपुर में टाटा प्लांट की चिमनी। इस चिमनी की ऊंचाई करीब 110 मीटर है।

नवंबर 2022 में इसको गिराया जाना है। हालांकि टाटा स्टील की तरफ से अभी इस बारे में कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है कि इस चिमनी को कब और क्यों गिराया जाना है।

प्लांट से सिर्फ 35 मीटर दूर है चिमनी
मुंबई की एडिफिस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मयूर मेहता ने पुष्टि करते हुए कहा, ”नवंबर में टाटा स्टील प्लांट जमशेदपुर की 110 मीटर ऊंचाई वाली चिमनी गिराई जानी है। अभी तारीख तय नहीं हुई है। ये चिमनी प्लांट से सिर्फ 35 मीटर दूर स्थित है।”

“इसलिए चिमनी को गिराने में खास तरह की तकनीक अपनाई जाएगी, जिससे प्लांट को कोई नुकसान न पहुंचे। ट्विन टॉवर का प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद अब हमारा पूरा फोकस जमशेदपुर प्लांट के चिमनी प्रोजेक्ट पर रहेगा।”

साउथ अफ्रीका से आए इंजीनियर लौटे
ट्विन टॉवर को गिराने का जिम्मा नोएडा अथॉरिटी ने मुंबई की एडिफिस कंपनी को दिया था। एडिफिस ने इस काम में साउथ अफ्रीका की जेट डिमोलिशन कंपनी को भी साथ लिया। दुनिया के जाने-माने ब्लास्टर जो. ब्रिंकमैन और भारतीय ब्लास्टर चेतन दत्ता अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *