AC Blast

AC Blast: ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा की इस सोसायटी में AC ब्लास्ट, ख़ौफ़ में परिवार

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

AC Blast: गर्मी का मौसम आते ही तापमान के साथ-साथ आग लगने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ने लगी हैं। खासकर एसी, कूलर और बिजली से जुड़े उपकरणों के अधिक उपयोग के कारण शॉर्ट सर्किट और ओवरहीटिंग जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। बीते कुछ दिनों में ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा से ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जो लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी हैं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की Arihant Arden Society में आग

Greater Noida West की Arihant Arden Society से भी आग लगने की खबर सामने आई है जहाँ फ्लैट नंबर N-503 की बालकनी में मंगलवार दोपहर करीब 3:45 बजे आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। अगर थोड़ी भी देर होती, तो यह आग बड़ा हादसा बन सकती थी।

नोएडा में एसी ब्लास्ट से मचा हड़कंप

इसी तरह Noida Sector 75 की Maxblis White House Society में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। 24वें तल के एक फ्लैट में एसी में अचानक धमाका हुआ और आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

सीएफओ Pradeep Kumar Chaubey के अनुसार, फ्लैट में रहने वाला परिवार उस समय बाहर टहल रहा था। रात करीब साढ़े 9 बजे एसी में तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। आग इतनी तेजी से फैली कि फ्लैट का सामान जलने लगा, लेकिन समय रहते आग बुझा दी गई और कोई जनहानि नहीं हुई।

एसी ब्लास्ट की वजह क्या रही?

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एसी को केवल रिमोट से बंद किया गया था, जबकि उसका मेन पावर स्विच ऑन था। इसी दौरान बिजली की वोल्टेज में उतार-चढ़ाव हुआ, जिससे एसी ओवरहीट हो गया और तकनीकी खराबी के कारण धमाका हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्यों बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं?

विशेषज्ञों के अनुसार भीषण गर्मी में लगातार एसी चलाने से मशीन पर दबाव बढ़ जाता है।

  • फिल्टर में धूल जमा होने से कूलिंग सिस्टम प्रभावित होता है
  • क्वाइल खराब होने से आग लगने का खतरा बढ़ता है
  • बिना सर्विस के कंप्रेसर ओवरहीट हो सकता है
  • ज्यादा तापमान में लगातार एसी चलाने से ब्लास्ट का खतरा रहता है

बचाव के लिए जरूरी सावधानियां

ऐसी घटनाओं से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है:

  • समय-समय पर एसी की सर्विस जरूर कराएं
  • फिल्टर और क्वाइल की सफाई रखें
  • एसी को केवल रिमोट से नहीं, मेन स्विच से भी बंद करें
  • हर 2-3 घंटे में एसी को कुछ समय के लिए बंद करें
  • आउटर यूनिट पर धूप से बचाने के लिए शेड लगवाएं
  • टर्बो मोड का लंबे समय तक इस्तेमाल न करें
  • गैस और लीकेज की नियमित जांच कराएं

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से लेकर नोएडा तक सामने आई ये घटनाएं साफ संकेत देती हैं कि गर्मी के मौसम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। एसी और बिजली उपकरणों का सही तरीके से इस्तेमाल और नियमित देखभाल ही ऐसे हादसों से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। थोड़ी सी सावधानी आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।