Greater Noida West

Greater Noida West: 14 साल के वनवास के बाद 1600 फ़ैमिली अपने घर में मनाएगी दिवाली

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West स्थित इस सोसायटी के घर खरीदारों को दिवाली से पहले बड़ी राहत मिलने जा रही है।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इस सोसायटी के घर खरीदारों (Home Buyers) को दिवाली से पहले बड़ी राहत मिलने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नैशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (NBCC) को 1600 फ्लैटों का ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (OC) मिल गया है। सितंबर से फ्लैटों का पजेशन शुरू होने की तैयारी है। पढ़िए पूरी खबर…

12–14 साल के इंतजार के बाद मिलेगी छत

आपको बता दें कि आम्रपाली वेरोना हाइट्स प्रोजेक्ट (Amrapali Verona Heights Project) में करीब 12 से 14 साल से अपने घर का इंतजार कर रहे खरीदारों को इस बार दिवाली अपने घर में मनाने का मौका मिलेगा। शुरुआत में जिन बायर्स को पजेशन दिया जाएगा, उनकी लिस्ट तैयार हो रही है और तारीख की घोषणा के साथ ही यह सूची जारी की जाएगी।

कोर्ट रिसीवर की निगरानी में पूरा हो रहा प्रोजेक्ट

एनबीसीसी, कोर्ट रिसीवर की निगरानी में आम्रपाली के 21 प्रोजेक्टों को पूरा कर रही है। इनमें वेरोना हाइट्स भी शामिल है, जो सबसे ज्यादा प्रभावित प्रोजेक्टों में गिना जाता है। 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने इन अधूरे प्रोजेक्टों को पूरा कराने की जिम्मेदारी कोर्ट रिसीवर को सौंपी थी। उस समय वेरोना हाइट्स की हालत इतनी खराब थी कि भविष्य अधर में लटका नजर आ रहा था। अब यहां पजेशन शुरू होने जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: देविका गोल्ड होम्स में AOA पर आर-पार!

5 हजार में से 1600 को मिलेंगे घर

वेरोना हाइट्स प्रोजेक्ट में करीब 5 हजार बायर्स फंसे हुए हैं। इनमें से 1600 फ्लैट्स का ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट मिल चुका है। एनबीसीसी जल्द ही 2 हजार और फ्लैट्स के लिए ओसी का आवेदन करने जा रही है। इसके बाद शेष फ्लैट्स की ओसी के लिए भी प्रक्रिया शुरू होगी।

दिवाली तक काम पूरा करने का लक्ष्य

एनबीसीसी के सीएमडी केपीएम स्वामी ने कहा कि दिवाली तक पूरे प्रोजेक्ट को तैयार कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1600 फ्लैट्स का ओसी मिल गया है और इन्हें कोर्ट रिसीवर को हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है। अगले महीने से पजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा-नोएडा के सैकड़ों लोगों को मिलेगी नौकरी, यहां लगेगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

पहले दिन 250 खरीदारों को मिलेगा पजेशन

करीब दो साल से इस प्रोजेक्ट में तेजी से काम चल रहा है। जिन 8 टावरों के लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट मिला है, उनमें 1600 फ्लैट शामिल हैं। अगले 15 दिनों में एनबीसीसी इन फ्लैट्स को कोर्ट रिसीवर को हैंडओवर करेगी। पूजा-पाठ के बाद पजेशन प्रक्रिया शुरू होगी और पहले दिन करीब 250 खरीदारों को घर की चाबी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद जिन बायर्स के डॉक्यूमेंट और पेमेंट क्लीयर होंगे, उन्हें बारी-बारी से पजेशन मिलता रहेगा।