इंडिया टीवी पहुंचे अभिषेक कुमार

TV

रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) से इस्तीफों का दौर जारी है। चैनल की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे अभिषेक कुमार ने संस्थान को नमस्ते कर दिया है। अभिषेक इंडिया टीवी(India tv) का हिस्सा बने हैं। इंडिया टीवी में अभिषेक को असोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर बनाया गया है। अभिषेक यहां रनडाउन का काम देखेंगे।

2008 में प्रज्ञा टीवी से करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक करीब 3 साल तक चैनल का हिस्सा रहे। 2011 में अभिषेक ने जी मीडिया का दामन थाम लिया और जी ग्रुप के अलग अलग चैनलों में 7 साल तक आउटपुट टीम का हिस्सा रहे। 2019 में अभिषेक अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत में Principle Correspondent बने। अभिषेक ने यहां रनडाउन से लेकर अलग-अलग प्रोग्राम में काम किया। रिपब्लिक भारत के सबसे पसंदीदा शो ‘सुपरफास्ट 200’(Superfast 200) को बुलंदी तक पहुंचाने में अभिषेक का अहम योगदान रहा।

खबरी मीडिया की तरफ से अभिषेक को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ: Abhishek kumar, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *