पंजाब में AAP का ‘एकला चलो’..13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

TOP स्टोरी पंजाब

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस को साइडलाइन करते हुए अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फ़ैसला लिया है।सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब की 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। वो किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। पंजाब में आप 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। भगवंत मान ने कहा कि हमने 40 उम्मीदवारों की लिस्ट बना ली है। इन्हीं 40 में से 13 उम्मीदवारों को शार्ट लिस्ट किया जाएगा। भगवंत ने वहीं पंजाब की 13 जीतने का दावा किया। भगवंत मान ने कहा कि इस बार पंजाब में 13-0 से जीतेगी।

बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने चंडीगढ़ मेयर पद के लिए सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन किया था। हालांकि 18 जनवरी को होने वाला ये चुनाव टल गया था। आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार टीटा मेयर पद के लिए चुनाव लड़वाने का फैसला किया गया था। जबकि कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गैबी और निर्मला देवी सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए प्रत्याशी चुनाव था। अब भगवंत मान के इस ऐलान के बाद चंडीगढ़ मेयर चुनाव भी दिलचस्प हो गया है। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या कांग्रेस और आप अभी भी मेयर चुनाव मिलकर लड़ेगी।

Read: CM Bhagwant Maan-Punjab Government-Punjab News-Latest News Punjab-Top News Punjab-Khabrimedia-Top News Delhi-Ncr