Delhi के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के विरोध में AAP का मोर्चा..CM मान खुद संभाल रहे कमान

Trending चुनाव 2024 दिल्ली पंजाब राजनीति

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में आज दिल्ली में महारैली होने जा रही है। राज्य के हर हलके से आप नेता व समर्थक दिल्ली (Delhi) के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि कुछ वहां पर पहुंच चुके हैं। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) रैली ग्राउंड पर पडांल से लेकर अन्य सारी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

पंजाब सीएम भगवंत मान बोले- आने वाले दिनों में आपको बहुत सारे जुमले सुनने को मिलेंगे। इन जुमलों पर यकीन मत करना। 15 लाख की रकम लिखता हूं तो कलम रुक जाती है, काले धन के बारे में सोचता हूं तो स्याही सूख जाती है। हर बात ही जुमला निकली मोदी जी, अब तो ये भी शक है, क्या चाय बनानी आती है।

पंजाब CM बोले- केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे

पंजाब सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) बोले कि अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन उसकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे? वो जो लाखों केजरीवाल पैदा हो गए हैं उन्हें कैसे रोकोगे? अरविंद केजरीवाल एक सोच का नाम है। इंडिया गठबंधन पूरा इकट्‌ठा हो गया है। कईयो के तो कैमरे भी कांपने लगे होंगे कि सब इकट्‌ठे कैसे बैठ गए। ये चाहते ही नहीं कि हम एकजुट हों। इसलिए मैं सबसे कहना चाहता हूं कि आओ इकट्‌ठे हो जाएं। ये भ्रष्टाचारी चाहे कितना रुपया, सोना-चांदी, जेवर इकट्‌ठा कर लें, लेकिन इन्हें याद रहे कि कफन में जेब नहीं होती है। कोई पैसा साथ नहीं जाएगा, लूट लो देश को कितना लूटना है। इसलिए गरीबों की बद्दुआ न लो।

देश को झीलों-नदियों में मत बांटिए: सीएम मान

सीएम मान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। इनको (Modi Government) लगता है कि डंडे से चला लेंगे। ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है, ये देश 140 करोड़ लोगों का है। ये आजादी हमें शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, मदन लाल ढींगरा, करतार सिंह सराभा, चंद्रशेखर आजाद जैसे हजारों नेताओं ने दिलाई है। ये क्या समझते हैं कि इसको भी अंदर कर दो, उसको भी अंदर कर दो। किसी के खाते फ्रीज कर दो, किसी पार्टी के नेता जेल में डाल दो।

हम शाख के पत्ते नहीं हैं जो शाख से टूट के गिर जाएंगे। आँधियों से कह दो कि अपनी औकात में रहें। अरविंद केजरीवाल को अंदर कर दो, हेमंत सोरेन को अंदर कर दो। इसके घर ED भेज दो, उसका घर तुड़वा दो। ये गलतफहमी हैं। हुकूमत वो करते हैं, जिनका दिलों पर राज होता है यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है।

आज सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) और कल्पना सोरेन भी यहां मौजूद हैं। मैं इन्हें नमन करता हूं कि इन्होंने क्या-क्या दुख नहीं झेले। तालियां किसी को ऐसे ही नहीं मिलती, दिहाड़ी देकर मोदी-मोदी करवाना बहुत आसान है। जो बात दिल से बोलता है, वो असर करती है। ये देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। ये देश को नफरत की आंधी में ढकेल रहे हैं। ये CAA लेकर आए। मैं पार्लियामेंट में था।

मैंने कहा- मुझे 30 सेकेंड बोल लेने दीजिए। मुझसे कहा गया- नहीं। फिर मैंने कहा कि 20 सेकेंड बोल लेने दीजिए। बोले कि इतने समय में क्या बोलोगे। मैंने कहा- लंबे सफर को मीलों में मत बांटिए… कौम को कबीलों में मत बांटिए… एक बहता दरिया है मेरा भारत देश… इसको नदियों और झीलों में मत बांटिए…


ये भी पढ़ेः CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान..2 टोल प्लाजा जल्द होंगे बंद

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

इस महारैली में इंडिया गठबंधन (India Alliance) के अधिकतर बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। ऐसे में इस रैली की कामयाबी भी पार्टी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

Pic Social Media

सुनीता केजरीवाल मिले ‘आप’ नेता

पंजाब सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) समेत कई बड़े नेता व मंत्री शनिवार रात को ही दिल्ली पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) से मुलाकात की है। इन मंत्रियों में हरपाल सिंह चीमा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमन अरोड़ा, लाल चंद कटारूचक्क व मोहाली विधायक कुलवंत सिंह शामिल हैं। वहीं, इस रैली के बहाने बीजेपी को निशाना बनाया जाना है।

सीएम मान खुद संभाल रहे कमान

इस रैली को कामयाब बनाने के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) खुद जुटे हुए हैं। क्योंकि बड़े दिग्गज नेताओें के जेल में जाने से उन पर पर ही पार्टी का सारा दारोमदार है। इस चीज को सीएम भगवंत मान भी समझते हैं। ऐसे में उन्होंने पहले सभी विधायकों व मंत्रियों से अपने आवास पर मीटिंग की थी। इसके अलावा वह अन्य दलों के साथ संपर्क में थे।

Pic Social Media

वहीं, उन्होंने करीबी नेताओं को पहले ही दिल्ली भेज दिया था। पंजाब सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सन्नी आहलूवालिया भी गत एक सप्ताह से दिल्ली में हैं।