Punjab

Punjab: चंडीगढ़ में AAP की सोशल मीडिया टीम का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, मनीष सिसोदिया हुए शामिल

पंजाब
Spread the love

Punjab: मान सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाएं AAP वॉलिंटियर्स: मनीष सिसोदिया

Punjab News: आम आदमी पार्टी पंजाब से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) लगातार पंजाब का विकास कर रही है। सीएम भगवंत सिंह मान के जनहितैषी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए भी आप ने जरूरी कदम उठाया है। इसी क्रम में चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सैकड़ों सक्रिय सोशल मीडिया वॉरियर्स (Social Media Warriors) का एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम में पंजाब सोशल मीडिया टीम ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया टीम को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर बातचीत हुई।

Pic Social Media

इस संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को डिजिटल रणनीतियों, मान सरकार की नीतियों को पंजाब के आम लोगों तक पहुंचाने और ऑनलाइन प्रचार-प्रसार की प्रभावशाली तकनीकों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गाय। इस दौरान पंजाब सोशल मीडिया टीम (Punjab Social Media Team) के सदस्य आकाशनूर गदरी, हरजीत खोसा, गुरसेवक सिंह कंग समेत अन्य कई सदस्य मौजूद रहें।

ये भी पढ़ेंः Punjab: “आप” सरकार द्वारा फ़सली अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए मेगा एक्शन योजना का ऐलान

राजनीति में सोशल मीडिया शक्तिशाली माध्यम-मनीष सिसोदिया

कार्यक्रम के दौरान आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज की राजनीति में सोशल मीडिया एक शक्तिशाली माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के काम, ईमानदार राजनीति, शिक्षा क्रांति, युद्ध नशा विरुद्ध और जनहित के मुद्दों को हर घर तक पहुंचाने के लिए आवश्यक है कि हम डिजिटल स्तर पर भी संगठित और सक्रिय रहें।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: डॉ. बलजीत कौर ने मुक्तसर साहिब ज़िले के आग प्रभावित गांवों का दौरा किया

सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाए

इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने बताया कि पार्टी अब हर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर सोशल मीडिया वॉरियर्स की बड़े स्तर पर नियुक्ति करेगी, जो इलाके के मुद्दों, सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

सोशल मीडिया जनता से सीधे जुड़ने का जरिया-अनुराग ढांडा

वहीं आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी सोशल वॉरियर्स को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया केवल पोस्ट डालने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जनता से सीधे जुड़ने, विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश करने और सच्चाई को आगे लाने का सबसे सशक्त प्लेटफॉर्म है। अनुराग ढांडा ने कहा कि हमें बूथ लेवल तक यह ताकत बनानी है ताकि आम आदमी पार्टी सरकार की आवाज हर मंच पर गूंजे।

इस प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को कंटेंट क्रिएशन, सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म जैसे- फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, ट्विटर, टेलीग्राम से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई। आम आदमी पार्टी पंजाब का यह प्रयास सरकार और स्थानीय स्तर पर पार्टी की डिजिटल उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।