Ayodhya

Ayodhya के एक मकान में जोरदार ब्लास्ट, तीन बच्चों समेत पांच की दर्दनाक मौत

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

Ayodhya News: अयोध्या की पवित्र नगरी एक दिल दहला देने वाली घटना से कांप उठी।

Ayodhya News: अयोध्या की पवित्र नगरी एक दिल दहला देने वाली घटना से कांप उठी। यह मामला पूरा कलंदर (Purakalandar) थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव का है, जहां एक घर में जोरदार धमाका (Blast) हुआ। धमाके के साथ ही मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें दबकर तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष से मौत को टाला जा सकता है?

तेज धमाके से गूंज उठा गांव

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि तेज आवाज के साथ छत गिरी और मलबे में पूरा परिवार दब गया।

सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका, कुकर और बर्तन भी फटे

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) फटने की वजह से हुई हो सकती है। पुलिस को मौके पर फटा हुआ सिलेंडर और किचन के बिखरे हुए बर्तन मिले, जिसमें मुख्य रूप से कुकर भी शामिल था। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि किचन में हुए विस्फोट की वजह से मकान गिरा।

पुलिस कर रही है जांच, प्रशासन मौके पर मौजूद

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी निखिल टीकाराम (Tikaram) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शाम 7:15 बजे विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद छत गिर गई और लोग मलबे में दब गए। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह कुकर या सिलेंडर फटने की घटना प्रतीत होती है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Pic Social Media

गांव में दहशत का माहौल

घटना के बाद से गांव में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासी अमित मिश्रा ने कहा कि धमाका बेहद खौफनाक था। उन्होंने कहा कि जिस तरह के हालात मौके पर दिखे, उससे यह स्पष्ट है कि सिलेंडर फटने से ही हादसा हुआ। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि सच्चाई क्या है, यह जांच का विषय है।

ये भी पढ़ेंः Private Jet: झाड़ियों में लैंड हुआ प्राइवेट जेट, पायलट समेत यात्रियों की अटक गई सांस

प्रशासन ने समय पर राहत पहुंचाई

घटना को लेकर स्थानीय सभासद साहिल यादव ने जानकारी दी कि प्रशासन के अधिकारी उनसे पहले ही मौके पर पहुंच चुके थे और घायल लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने कहा कि गांव वालों के अनुसार धमाका बहुत तेज था, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।