Apsara-Anand Vihar Flyover

दिल्ली वालों को अगले महीने तक मिलेगी जाम से मुक्ति..तैयार है ये फ़्लाइओवर

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Delhi News: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगले महीने तक दिल्ली के लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। आपको बता दें कि लोक निर्माण विभाग (PWD) ने अप्सरा-आनंद विहार फ्लाईओवर (Apsara-Anand Vihar Flyover) का 90% काम पूरा कर लिया है और इसे अगले महीने तक खोल दिया जाएगा। लेकिन, पेड़ों को प्रत्यारोपित करने की मंजूरी अभी तक नहीं मिल पाया है। एलिवेटेड कॉरिडोर (Elevated Corridor), सबवे और साइड रैंप के साथ फ्लाईओवर को पूरा करने की समय सीमा दिसंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक बढ़ाई गई थी। जो अब, समय सीमा जून-जुलाई है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida की इस पॉश सोसायटी में बवाल..वजह भी जान लीजिये

Pic Social media

दिल्ली की सबसे भीड़भाड़ वाली सड़कों में से एक पर कंजेशन कम करने के लिए इस परियोजना की शुरूआत दो साल पहले हुई थी। 1.4 किलोमीटर का फ्लाईओवर तैयार होने के बाद, रोड नंबर 56 सिग्नल-फ्री हो जाएगा। फ्लाईओवर के बनने से रामप्रस्थ कॉलोनी, विवेक विहार और श्रेष्ठ विहार में लोगों को अब ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा।

75 पेड़ों का होना है प्रत्यारोपण

इस परियोजना की योजना साल 2019 में ही बन गई थी लेकिन कोरोना के कारण इसकी शुरुआत में देरी हुई। अक्टूबर 2022 में सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और स्पीकर राम निवास गोयल ने इसका शिलान्यास किया था। अधिकारियों ने कहा कि वन विभाग को शिकायत मिली थी कि साइट पर कुछ पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया गया है, जिसके बाद काम रुक गया था। पिछले कुछ महीनों से पीडब्ल्यूडी और वन अधिकारियों के बीच बातचीत हो रही है, लेकिन इस मामले में अभी कोई प्रगति नहीं हुई है। करीब 75 पेड़ों की पहचान की गई है जिन्हें प्रत्यारोपण के लिए चुना गया है।

ये भी पढे़ंः पंचशील हाइनिस के लोगों को डॉ. महेश शर्मा ने क्या भरोसा दिया?

वन विभाग से ग्रीन क्लीयरेंस का है अभी इंतजार

ग्रीन क्लीयरेंस की स्थिति कुछ महीने पहले जैसे ही अभी की है। उस मोर्चे पर कोई प्रगति नहीं हुई है, लेकिन फ्लाईओवर पर काम पूरा हो रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, अगले महीने फ्लाईओवर को जनता के लिए खोला जा सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्य नगर के पास रैंप का निर्माण चल रहा है और मुख्य एलिवेटेड हिस्सा काफी हद तक बन चुका है।

आनंद विहार और अप्सरा बॉर्डर के बीच फ्लाईओवर के निर्माण की वजह से ऑफ-पीक ऑवर्स में भी रोड नंबर 56 पर भारी भीड़भाड़ हो गई है। आनंद विहार रेल ओवरब्रिज पर निर्माणाधीन रैंप से पहले एक संकरी गली भी जाम हो गई है, जिसका प्रयोग कई यात्री दिल्ली जाने के लिए यू-टर्न लेने के लिए करते हैं। गाजीपुर रोड एक तरफ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और दूसरी तरफ अप्सरा बॉर्डर को जोड़ती है। इसमें दो पुल और एक फ्लाईओवर है।