सुपरटेक-1 के पड़ोस वाली सोसायटी में महिलाओं का ‘धमाल’

दिल्ली NCR

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1 के पड़ोस वाली सोसायटी अरिहंत आर्डेन के लेडीज क्लब ने ‘Be Yourself’ थीम के साथ नारीत्व का जश्न मनाया। कार्यक्रम में लेडीज़ डांस और गाने ने सबका मन मोह लिया। खासकर ग्रुप के सीनियर मेंबर्स का ‘डांस’ सभी को बेहद पसंद आया।

सौ. सोशल मीडिया

महिलाओं को निडर होकर अपनी पहचान बनाने और खुद से प्यार करने की प्रेरणा देने के लिए क्लब हॉल को प्रेरक उद्धरणों और चित्र कोलाज के साथ खूबसूरती से सजाया था। समूह के सदस्यों ने अपने ‘बी योरसेल्फ’ मंत्र को साझा कर एक दूसरे को प्रेरित किया।

रोचक खेल और तंबोला ने मनोरंजन और बढ़ा दिया। इस मस्ती और विचारों से भरी शाम में तमाम महिलाओं ने हिस्सा लेकर इस कार्यक्रम को और ज्यादा रोचक बना दिया।

Noida Extension-arihant-arden-society-ladies-club-celebrates-womanhood-theme-be-yourself-in-greater-noida-west