19 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी ये चीज़ें गिफ्ट ना करें..हो जाएगी मुश्किल

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपको राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। समाज के प्रति दायित्व भी आप भरपूर निभाएंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और कोई रुका कार्य पूर्ण होने से हर्ष होगा। शाम को आपका वक्‍त मेहमान और दोस्‍तों के साथ बीतेगा। खानपान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

वृष राशि (Tauras)   आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परंपरागत कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। यदि आपकी कोई मूल्यवान वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। आप अपने कामों में सोच विचारकर आगे बढ़ें। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी। कोई काम आपका यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि वालों के लिए लाभ का दिन है। किसी बहुमूल्य वस्तु और संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी। बेहतर होगा किव्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक आपका दिन खुशी में बीतेगा। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग में सावधानी रखें। महान पुरुषों के दर्शन से आपको लाभ होगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपको मिश्रित रूप से परिणाम देगा। आपके लिए कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आपको देश-विदेश के ऐसे काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आप काम के साथ-साथ बचत योजनाओं पर पूरा ध्यान रखें ताकि आप भविष्य को संचय करने में जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आप सफल अवश्य रहेंगे। आपके भाई के विवाह में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उनकी परीक्षा भी पूरी होगी।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और करियर में खुशखबरी मिल सकती है। आज का दिन परोपकार में बीतेगा और दूसरों की मदद करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात में भाई की सेहत को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)   आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। पैतृक संपति संबंधित मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे।  आपको किसी जरूरी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

तुला राशि (Libra)   तुला राशि के लोगों आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नये स्रोत बनेंगे। वाक् पटुता आपको विशेष सम्मान दिलायेगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप कामकाज में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो इसमें आपका कोई नुकसान हो सकता है। आप अपनी मेहनत में आगे बढ़े और आपके महत्वपूर्ण प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज करियर के मामले में लाभ का दिन है और आज आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों की आपको आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ेः घर में अक्सर रहता है तनाव..ये वास्तु टिप्स अपनाकर देखें

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी दूसरी बातों को उजागर ना करें। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें अपने व्यापार में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जो उनकी तरक्की कराएगा। आपकी कोई मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो  उसके परिणाम आ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों को का दिन काफी बिजी रहेगा। भागदौड़ की वजह से आपके सामने अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के समय माता की सेहत में सुधार होगा। पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा। आपको कुछ दौड़ना अधिक पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए परेशानियां तो देगा, लेकिन अपनी अच्छी सोच से आप उससे निकलने में सफल रहेंगे। आपको किसी काम को कल पर डालने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है उससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, यदि ऐसा है तो आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों में कुछ आपसी लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)