हरियाणा के कुरुक्षेत्र में फिर लहराएगा भगवा? देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा
Spread the love

Aajtak Kurukshetra News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की संसदीय सीट रही कुरुक्षेत्र, हरियाणा (Haryana) की सियासत में काफी अहम मानी जाती है। इस लोकसभा सीट शुरुआत में कैथल लोकसभा सीट थी। साल 1977 में यह सीट पहली बार अस्तित्व में आई थी। 1977 से लेकर अब तक यहां पर 10 चुनाव हुए। इनमें से तीन बार कांग्रेस (Congress) और दो बार बीजेपी (BJP) ने जीत हासिल की। बाकी चुनावों में दूसरे दलों ने इस सीट पर कब्जा किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नायब सिंह ने कांग्रेस के निर्मल सिंह को भारी मतों से हराया था।

ये भी पढ़ेंः UP के बाराबंकी से कौन लहराएगा परचम..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

इस बार कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) की जनता किससे सिर पर ताज सजाने की तैयारी कर रही है..इसे जानने के लिए आजतक की टीम सीनियर एंकर अंजना ओम कश्यप के साथ पहुंती कुरुक्षेत्र। आजतक की टीम जब कुरुक्षेत्र पहुंची तो उनका भव्य स्वागत हुआ और फिर सीनियर एंकर ने अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap) ने शुरू किया सवालों का सिललिसा।

पहला सवाल महिला से हुआ तो जवाब आया कि हमारे यहां तो सब बढ़िया चल रहा है। नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) जी के विकास से सभी खुश हैं। उनके फैसले ने जनता में एक भरोसा दिलाने का काम किया है चाहे वह धारा 370 हो या कोई दूसरा बड़ा फैसला। हरियाणा की जनता बीजेपी के कामों से काफी खुश है। और वह एक बार फिर से मोदी की पीएम बनाने जा रही है।

वहीं एक किसान ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। आप कुरुक्षेत्र जाइए जब खेतों में यूरिया डालने का मौसम आता है तो दुकानों पर यूरिया लेने के लिए लंबी लाइन लगी होती है, किसानों को काफी समस्या हो रही है।

तो वहीं एक दूसरी महिला ने कहा कि जितना विकास मोदी जी के समय में हुआ है उतना पहले कभी नहीं था। आज देश सुरक्षित हाथों में है और विकास कर रहा है। यह बीजेपी सरकार के आने के बाद ही हो पाया है।

ये भी पढ़ेंः वाराणसी से होगा PM मोदी का राजतिलक! देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

एक व्यक्ति ने कहा कि पिछले 50 सालों को देखें और बीजेपी के 10 सालों को देखें तो बीजेपी के 10 सालों में ज्यादा विकास हुआ 50 सालों में हरियाणा विकास के अछूता रह गया है। बीजेपी सरकार में यहां खूब विकास हो रहा है और हरियाणा की जनता एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनाने की तैयारी कर रही है।

एक दूसरे व्यक्ति ने कहा कि आज भारत का नाम दुनिया में पूरे सम्मान के साथ लिया जाता है। इसके पीछे का कारण हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी हैं, वह भारत का विकास तो कर रहे हैं साथ ही दुनिया की नजर में भी भारत को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं, इसलिए हम सबका वोट बीजेपी को ही जाएगा।

बीजेपी पर हमला बोलते हुए एक व्यक्ति ने कहा कि आज रोजगार न मिलने से युवा परेशान है, महंगाई बढ़ती ही जा रही है लेकिन इसके बाद भी सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। सरकार को रोजगार और महंगाई पर भी ध्यान देने की सख्त जरूरत है।

जानिए कुरुक्षेत्र को

धार्मिक मान्यताएं है कि कुरुक्षेत्र में ही महाभारत (Mahabharata) की लड़ाई हुई थी, और भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश यहीं के ज्योतिसर नामक स्थान पर दिया था। कुरुक्षेत्र में स्थित विशाल तालाब का निर्माण महाकाव्य महाभारत में वर्णित कौरवों और पांडवों के पूर्वज राजा कुरु ने करवाया था। कुरुक्षेत्र नाम कुरु के क्षेत्र का प्रतीक है। कुरुक्षेत्र का ऋग्वेद और यजुर्वेद में अनेक स्थानों पर भी वर्णन मिलता है, यहां की पौराणिक नदी सरस्वती का भी खास महत्व है। कुरुक्षेत्र का जिक्र भगवद्गीता के पहले श्लोक में भी मिलता है।

2019 का जनादेश

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के नायब सिंह ने कांग्रेस के निर्मल सिंह को करीब चार लाख वोटों से हरा दिया था। नायाब सिंह को 6,86,588 को वोट मिले थे जबकि निर्मल सिंह को 3,03,722 को वोट प्राप्त हुए थे। वहीं तीसरे नंबर पर बसपा से शशि थे।

2014 का जनादेश

लोकसभा चुनाव 2014 में यहां से बीजेपी के राज कुमार सैनी ने जीत हासिल की थी उन्हें 4,18,112 वोट मिले थे तो वहीं इनेलो के बलबीर सैनी को 2,88,376 वोट मिले थे और कांग्रेस के नवीन जिंदल को 2,87,722 वोट मिले थे।