अमेरिका से Noida आई 7 साल की अनिका को डॉक्टर ने मार डाला!

दिल्ली NCR
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Noida News: सात वर्षीय अमेरिकी नागरिक अनिका की हत्या में चौका देने वाला खुलासा सामने आया है। जिसको लेकर अमेरिका में रहने वाले पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गयी है। दरअसल 24 अक्टूबर 2022 को कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में अमेरिकी नागरिक सात वर्षीय अनिका की जलकर हुई मौत होने का मामला सामने आया था।

ये भी पढ़ेंः Faridabad: लिफ्ट में 3 घंटे तक फंसे बच्चे ने क्या किया..ख़बर ज़रूर पढ़िए

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः UP के सीतापुर में सड़क पर शेर..देखिए वीडियो

इसी मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। जेल की सजा काट रहे डॉक्टर राहुल ने जलाकर सात वर्षीय अनिका की हत्या की थी। डॉ. राहुल अपने भाई सौरभ शर्मा के प्राथमिक उपचार के बहाने दोनों को अस्पताल फोर्टिस और सफदरजंग पहुंच गया। दोनों अस्पतालों में अनिका के इलाज के कागजों में हेरफेर किया और गलत जानकारी पाई गई। जिसको लेकर पुलिस ने जेल में बंद आरोपित डॉक्टर के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया है।

घूमने भारत आई थी अनिका
एनआरआई दंपती की बेटी (अमेरिकी नागरिक) अनिका पिछले वर्ष अमेरिका से परिवार के साथ भारत घूमने आई हुई थी। इसी दौरान अनिका की हत्या हो जाती है। जिसको लेकर पूरा परिवार परेशान हो जाता है। हालांकि अमेरिका में रहने वाले पीड़ित परिवार और एनआरआई समुदाय को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं जेल में बंद आरोपीत डॉ. राहुल की इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दायर जमानत याचिका पर सुनवाई लंबित है।

अनिका अपने माता-पिता के साथ सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा सोसाइटी के फ्लैट में थी। 24 अक्टूबर 2022 को अनिका अपनी मां की निगरानी में पड़ोसी डॉ. राहुल के फ्लैट में गई। कुछ देर बाद अनिका की मां अपने फ्लैट में वापस आ गईं, लेकिन अनिका वहीं रह गई। कुछ देर बाद उन्हें अनिका की चीख सुनाई दी। जब अनिका की मां और अन्य पड़ोसी पहुंचे तो डॉक्टर के फ्लैट में अनिका को आग की लपटों घेरी हुई थी।

मां और अनिका छोड़कर घर आ गया डॉक्टर
आरोप है कि डॉक्टर राहुल फोर्टिस अस्पताल में डॉक्टर होने के बावजूद फोर्टिस अस्पताल नोएडा और दिल्ली में बर्न यूनिट अस्पताल नहीं ले गया। बुरी तरह जली अनिका को ग्रेटर नोएडा ले गया। इसके बाद अनिका और उसकी मां को अस्पताल में छोड़कर वापस अपने घर नोएडा आ गया। अनिका की मां उसको बाद में सफदरजंग अस्पताल ले गईं।

नहीं बच पाई थी अनिका
इस दुर्घटना के सयम अनिका के पिता काम के कारण नोएडा से बाहर थे। 95 प्रतिशत झुलसी अनिका की हालत में सुधार न होने पर एयर एंबुलेंस से अमेरिका ले जाया गया। लेकिन चार नवंबर को अनिका ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि डॉ. राहुल अपने भाई सौरभ शर्मा के प्राथमिक उपचार के बहाने दोनों को अस्पताल फोर्टिस और सफदरजंग पहुंच गया।
हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में चार्जशीट दाखिल
दोनों अस्पतालों में अनिका के इलाज के कागजों में हेरफेर और गलत जानकारी मिलने पर बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि आरोपित डॉक्टर राहुल के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया है। कोतवाली सेक्टर-113 में अनिका की बुआ मिली नाथ ने आरोपित डॉक्टर राहुल और उसके भाई सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसको पुलिस के अधिकारियों ने विवेचना के लिए बिसरख कोतवाली पुलिस को ट्रांसफर कर दी थी।
Read, Nodia News, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi