UP में ‘तबादला एक्सप्रेस’..9 IPS इधर से उधर भेजे गए

दिल्ली NCR
Spread the love

राहुल मिश्रा, लखनऊ

बड़ी ख़बर यूपी की राजधानी लखनऊ से आ रही है। जहां 9 IPS अधिकारीयों का तबादला हुआ है। आरके स्वर्णकार कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। वहीं राजीव कृष्ण की जगह अनुपम कुलश्रेष्ठ को आगरा जोन का नया एडीजी बनाया गया है। राजीव कृष्ण को एडीजी विजिलेंस की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि बीपी जोगदंड एडीजी महिला सुरक्षा संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एडीजी एटीएस नवीन अरोड़ा का भी तबादला कर दिया गया है। नवीन अरोड़ा एडीजी टेक्निकल सर्विसेज में भेजे गए हैं। वहीं मोहित अग्रवाल ADG-ATS बनाए गए हैं। बीडी पॉलसन को एडीजी ट्रैफिक बनाया गया है। जबकि संजीव गुप्ता सेक्रेटरी होम बनाए गए हैं। एलआर कुमार डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर होंगे।

Read: IAS Transfer-CM Yogi Aditynath-uttarprades-UPGovernment khabrimedia-Latest News