Bihar News:पटना, 20 जुलाई। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना जंक्शन से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के तहत 1,150 श्रद्धालुओं के विशेष जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर यात्रा की शुभकामनाएं दीं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली।
विशेष ट्रेन से रवाना हुए श्रद्धालुराज्य सरकार के अनुसार, श्रद्धालुओं का जत्था विशेष ट्रेन के माध्यम से सोमनाथ के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम का आयोजन “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व (अटूट आस्था की गौरव गाथा)” थीम के तहत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को ध्वज और कलश भी सौंपे गए।
मुख्यमंत्री ने दिया आस्था और स्वाभिमान का संदेशमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यात्रा के साथ ले जाए जा रहे ध्वज और कलश बिहार की आस्था, स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान बिहार की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का संदेश देशभर में पहुंचाएं।
सोमनाथ और नालंदा का किया उल्लेखअपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर और नालंदा विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार की विरासत गौरवशाली रही है और उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को देशभर तक पहुंचाने का माध्यम है।
कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री, विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
