मुख्यमंत्री ने कहा- ‘अब एमपी विकास की नई ऊंचाइयों पर’
MP News: आज 1 नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश अपना 70वां स्थापना दिवस (70th Foundation Day) मना रहा है। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) अब 70 साल का हो गया है और यह अपनी गौरवशाली विकास यात्रा का 70वां स्थापना दिवस मना रहा है।
‘एमपी की 70 वर्षीय यात्रा समर्पण और विकास की मिसाल’
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 1 नवंबर 1956 को गठित मध्य प्रदेश न केवल भारत के हृदय में स्थित है, बल्कि देश के विकास मानचित्र पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की यह 70 वर्षीय यात्रा समर्पण, संकल्प और सतत् विकास की सुखद यात्रा रही है। यह दिन हमें हमारे पूर्वजों की मेहनत, जनभागीदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी आस्था की याद दिलाता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सात दशकों में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते सात दशकों में मध्य प्रदेश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। कभी ‘बीमारू’ कहे जाने वाले राज्य ने आज कृषि, सिंचाई, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आज देश का ‘फूड बास्केट’ कहलाता है, जहां अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता के साथ किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने नर्मदा में छोड़े मगरमच्छ, कहा- ‘मां नर्मदा का वाहन हैं ये जीव’
महिला सशक्तिकरण और युवा योजनाओं का असर
मुख्यमंत्री ने ‘देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन’ और ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ को महिला सशक्तिकरण की मिसाल बताते हुए कहा कि युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना’ और ‘स्टार्टअप मध्य प्रदेश’ रोजगार और नवाचार के नए अवसर खोल रहे हैं। प्रदेश में सुशासन और नवाचारों ने शासन को जनता के करीब पहुंचाने का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विकसित भारत @ 2047 के विज़न के साथ आगे बढ़ रहा प्रदेश
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि मध्य प्रदेश अब ‘विकसित भारत @ 2047’ के विज़न के तहत तेज़ी से काम कर रहा है। स्मार्ट शहरों, हरित ऊर्जा, जल संरक्षण, डिजिटल गवर्नेंस और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में प्रगति जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को अपनाते हुए प्रदेश आज एक आत्मनिर्भर प्रदेश के रूप में उभर रहा है।
ये भी पढ़ेंः MP News: एमपी के 52 लाख छात्रों को बड़ी सौगात, CM मोहन ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 303 करोड़ रुपये
एकजुट होकर बनाएं सशक्त मध्यप्रदेश
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि 70वां स्थापना दिवस अतीत की उपलब्धियों को याद करने और भविष्य के स्वर्णिम लक्ष्य तय करने का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि हम सब मिलकर ‘विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त मध्यप्रदेश’ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उनका संदेश था कि हर नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचे, हर हाथ को काम मिले और हर घर में खुशहाली हो, जिससे मध्यप्रदेशवासी होने का गर्व महसूस हो।
