Amazon: दिग्गज ई-कॉमर्स और टेक कंपनी अमेजन एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रही है।
Amazon: अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स और टेक कंपनी अमेजन (Amazon) एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रही है। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी कथित तौर पर 30 हजार से अधिक कॉर्पोरेट पदों (Corporate Positions) को खत्म करने की योजना बना रही है। अगर यह कदम उठाया जाता है तो यह साल 2022 के बाद अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी। रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित कर्मचारियों को आज मंगलवार सुबह से ईमेल के जरिए नोटिफिकेशन भेजे जाने की संभावना है। यह निर्णय कंपनी की एआई आधारित पुनर्गठन नीति (Restructuring Plan) का हिस्सा बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?
महामारी के बाद घटती मांग और खर्चों में कटौती
आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान अमेजन (Amazon) ने तेजी से कर्मचारियों की भर्तियां की थीं। उस समय ऑनलाइन शॉपिंग की मांग में भारी इजाफा हुआ था, जिससे कंपनी ने लगभग हर डिवीजन में विस्तार किया। लेकिन अब जब महामारी के बाद ऑनलाइन डिमांड घटी है, कंपनी खर्चों में कटौती करना चाहती है।
इससे पहले, 2022 के अंत में भी अमेजन ने 27 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। मौजूदा छंटनी का असर कंपनी के लगभग 3.5 लाख कॉर्पोरेट कर्मचारियों में से करीब 10 प्रतिशत पर पड़ेगा।
ग्रोथ नहीं, अब प्रॉफिट पर फोकस
कंपनी का यह कदम इस बात की ओर इशारा करता है कि अमेजन अब अपनी ग्रोथ से ज्यादा मुनाफे (Profitability) पर ध्यान केंद्रित कर रही है। आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और उपभोक्ता खर्च में गिरावट के कारण कंपनी अपने ऑपरेशनल कॉस्ट को कम करने की दिशा में काम कर रही है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर?
छंटनी का असर अमेजन (Amazon) के लगभग सभी बिजनेस यूनिट्स पर पड़ेगा, जिसमें क्लाउड सर्विस, डिवाइस, रिटेल और कम्युनिकेशन डिवीजन शामिल हैं। इससे कॉर्पोरेट रोल्स में करीब 30 हजार की कटौती होगी। कंपनी के पास दुनिया भर में 1.54 मिलियन से ज्यादा कर्मचारी हैं, जिनमें से करीब 3.5 लाख व्हाइट-कॉलर जॉब्स हैं। फॉर्च्यून के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में ह्यूमन रिसोर्स स्टाफ के 15 हजार तक छंटनी की खबर थी और अन्य डिवीजनों में भी कटौती की संभावना है।
कंपनी ने बयान देने से किया इनकार
अमेजन (Amazon) ने छंटनी की रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभावित टीमों के मैनेजरों को सोमवार को स्टाफ को सूचना देने के लिए कम्युनिकेशन ट्रेनिंग के निर्देश दिए गए थे। पिछले कुछ महीनों में क्लाउड, डिवाइस और रिटेल सेक्टर में भी कर्मचारियों की संख्या घटाई गई है।
क्यों हो रही है इतनी बड़ी छंटनी?
कंपनी के सीईओ एंडी जैसी (Andy Jassy) ने महामारी के दौरान ही एक Cost-Cutting Strategy यानी खर्च घटाने की रणनीति शुरू की थी। अब उन्होंने इस नीति को और तेज करते हुए यह बड़ा कदम उठाया है। जैसी का मानना है कि कंपनी को अब ‘Less Layers And More Agility’ यानी कम मैनेजमेंट लेयर और तेज कार्यप्रणाली अपनाने की जरूरत है। ई-कॉमर्स ग्रोथ में कमी और बिजनेस प्राथमिकताओं में बदलाव के कारण उन्होंने यह निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ेंः Google Map: गूगल मैप नहीं अब देसी नाविक बताएगा सही रास्ता, डेटा भी सुरक्षित रहेगा
AI युग में नौकरियों पर संकट गहराया
अमेजन (Amazon) की यह छंटनी सिर्फ एक कंपनी का आंतरिक कदम नहीं, बल्कि पूरे टेक सेक्टर में हो रहे बड़े बदलावों का हिस्सा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के युग में अब कंपनियां ऑटोमेशन और जनरेटिव AI की मदद से काम करवाने लगी हैं, जिससे हजारों नौकरियां खत्म हो रही हैं। सीईओ एंडी जैसी ने जून 2025 में अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी थी कि कंपनी को ‘AI युग का स्वागत करना होगा’ और इस बदलाव के अनुरूप खुद को ढालना होगा।
