Metro

Metro: गुड न्यूज़, इस एप से दिल्ली-नोएडा के टिकट एक साथ बुक

Trending दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Metro News: नोएडा से दिल्ली या दिल्ली से नोएडा के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है।

Metro News: नोएडा से दिल्ली या दिल्ली से नोएडा के बीच सफर (Journey) करने वालों के लिए अच्छी खबर है। इन दोनों शहरों के बीच मेट्रो (Metro) से आने-जाने वाले यात्रियों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। इन लोगों को अब दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) और नोएडा मेट्रो (Noida Metro) में सफर करने के लिए अलग-अलग टोकन नहीं लेना होगा। बल्कि एक ही क्यूआर कोड आधारित टोकन से यात्रा की सुविधा मिलेगी। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

Pic Social Media

कॉमन क्यूआर टिकट की लॉन्चिंग

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक और नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉ. लोकेश मीणा (Dr. Lokesh Meena) आज 11 सितंबर 2025 को दिल्ली मेट्रो और नोएडा मेट्रो के लिए कॉमन क्यूआर टिकट की सॉफ्ट लॉन्चिंग करेंगे। इस सुविधा के शुरू होने के बाद यात्री एक ही क्यूआर टिकट के जरिए दिल्ली मेट्रो और नोएडा की एक्वा लाइन पर सफर कर सकेंगे। यह कदम पूरे एनसीआर में मेट्रो यात्रा को और सरल बनाएगा।

ये भी पढ़ेंः Noida: इलेक्ट्रिक गाड़ी रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस पेट्रोल पंप पर मिलेगी चार्जिंग की सुविधा

अलग-अलग टिकटों की जरूरत खत्म

अभी तक दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अलग-अलग संचालित होने के कारण यात्रियों को दोनों मेट्रो के लिए अलग-अलग टिकट या टोकन लेने पड़ते थे। इस नई पहल के तहत अब एक ही क्यूआर टिकट से दोनों मेट्रो में यात्रा संभव होगी, जिससे यात्रियों का समय और परेशानी दोनों कम होंगे।

Pic Social Media

एक ऐप से टिकट बुकिंग की सुविधा

एनएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में दिल्ली मेट्रो का मोबाइल ऐप ‘मोमेंटम 2.0’ और नोएडा मेट्रो का ‘एनएमआरसी ऐप’ अलग-अलग हैं। दिल्ली मेट्रो विभिन्न ऐप्स के जरिए क्यूआर टिकट की सुविधा देता है, लेकिन नोएडा मेट्रो में यह व्यवस्था नहीं थी। अब एक ही ऐप के जरिए दोनों मेट्रो के टिकट बुक किए जा सकेंगे। इसके अलावा, मेट्रो कार्ड को एकीकृत करने की प्रक्रिया भी मंत्रालय स्तर पर चल रही है। भविष्य में ई-वॉलेट के जरिए भी टिकट खरीदने की योजना है।

ये भी पढ़ेंः Google Chrome: गूगल क्रोम का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स, सरकार की चेतावनी पढ़ लीजिए

ब्लू लाइन और एक्वा लाइन को जोड़ेगी नई सुविधा

गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन यात्रियों के लिए सबसे व्यस्त रूट माने जाते हैं। ब्लू लाइन दिल्ली से नोएडा को जोड़ती है, जबकि एक्वा लाइन नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न हिस्सों को कनेक्ट करती है। नई क्यूआर टिकट सुविधा से इन दोनों रूट्स पर सफर करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक होगा।