Jharkhand

Jharkhand: रक्षा बंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, खातों में आने लगे 2500 रुपये

झारखंड राजनीति
Spread the love

रक्षा बंधन से पहले झारखंड सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को एक और बड़ी सौगात मिली है।

Jharkhand News: झारखंड सरकार (Jharkhand Government) की इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के चेहरों पर एक बार फिर रौनक लौट आई है। जून माह की 2500 रुपये की राशि महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो गई है। वहीं राजधानी रांची सहित कई क्षेत्रों की लाभार्थी महिलाओं के खातों में यह राशि जमा हुई। योजना की लाभार्थी महिलाओं से अपील की गई है कि वे अपने बैंक खाते तुरंत जांच लें। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Jharkhand सरकार हर साल 300 आदिवासी छात्रों को बनाएगी डॉक्टर और इंजीनियर!

जुलाई में मिली दोहरी खुशी

आपको बता दें कि मंईयां सम्मान योजना (Mainiya Samman Scheme) के तहत जुलाई माह में महिलाओं को दोहरी सौगात मिली है। इससे पहले 10 जुलाई को मई माह की 2500 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई थी, और अब 31 जुलाई को जून माह की राशि भी जमा कर दी गई है। इस तरह एक ही महीने में महिलाओं को दो बार आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।

हर माह 2500 रुपये

झारखंड सरकार (Jharkhand Government) की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना 18 से 50 वर्ष की महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना की शुरुआत में यह राशि 1000 रुपये थी, लेकिन 2025 विधानसभा चुनाव से पहले इसे बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: झारखंड हाईकोर्ट ने वाहनों में प्रेशर हॉर्न और फ्लैग रॉड पर लगाया बैन, वजह कर देगी हैरान

सभी लाभार्थियों तक जल्द पहुंचेगी राशि

झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने योजना की राशि सभी लाभार्थी महिलाओं के खातों में शीघ्र पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही सभी पात्र महिलाओं को यह राशि प्राप्त हो जाएगी। यह कदम रक्षा बंधन से पहले महिलाओं के लिए बड़ी राहत और खुशी लेकर आया है।