Cheapest House: खरीददारों को तय समय में मरम्मत शुरू करनी होगी और स्थानीय नियमों का पालन करना होगा।
Cheapest House: अगर आप विदेश (Foreign) में एक शांत, खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह पर बसने का सपना देख रहे हैं, तो फ्रांस (France) का यह ऑफर आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। मध्य फ्रांस के पुय-डी-डोम क्षेत्र में स्थित शहर Ambert अब लोगों को सिर्फ 100 रुपये में घर दे रहा है। लेकिन इस योजना के तहत कुछ शर्तों का पालन करना जरूरी होगा।

Ambert क्यों बेच रहा है 1 यूरो में घर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ल्यों से 134 किलोमीटर पश्चिम में बसा Ambert, करीब 6,500 की आबादी वाला एक शांत और ऐतिहासिक शहर है। लेकिन हाल के वर्षों में यहां की आबादी तेजी से घट रही है, और 60 प्रतिशत से ज्यादा घर खाली पड़े हैं। इसे देखते हुए स्थानीय सरकार ने 5 साल की योजना बनाई है, जिसके तहत 100 रुपये में घर बेचे जा रहे हैं। इस पहल का मकसद नए निवासियों को आकर्षित करना, कारोबार को बढ़ावा देना और स्कूलों जैसे सार्वजनिक स्थानों को फिर से आबाद करना है। खास बात यह है कि इस योजना से कुछ स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है।
ये भी पढ़ेंः Bad News: 2025 तक AI खा जाएगा ज्यादातर नौकरी, सिर्फ़ बचेंगे ये काम!
रिनोवेशन की जिम्मेदारी
यह ऑफर जितना आकर्षक है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी लाता है। खरीददारों को इन घरों को पूरी तरह रिनोवेट करना होगा, जिसमें बाहरी दीवारों से लेकर अंदरूनी बनावट तक को मॉडर्न लिविंग स्टैंडर्ड्स के अनुसार तैयार करना होगा। Forbes की एक रिपोर्ट के अनुसार, इटली की ऐसी ही योजनाओं के आधार पर रिनोवेशन का खर्च लगभग 18 से 45 लाख रुपये तक हो सकता है। इसके अलावा, खरीददारों को तय समय में मरम्मत शुरू करनी होगी और स्थानीय नियमों का पालन करना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस स्कीम के लिए फ्रांसीसी और विदेशी नागरिक दोनों आवेदन कर सकते हैं।
खरीददार को कम से कम 3 साल तक घर में रहना अनिवार्य है, जिससे लोग इसे बेचने के इरादे से न खरीदें।
फ्रेंच भाषा का ज्ञान जरूरी नहीं, लेकिन स्थानीय ठेकेदारों और अधिकारियों से संवाद के लिए यह मददगार हो सकता है।
आवेदन Ambert के टाउन हॉल के जरिए किया जा सकता है।
सरकारी सहयोग
रिनोवेशन के खर्च को कम करने के लिए स्थानीय प्रशासन लो-इंटरेस्ट लोन और रिनोवेशन ग्रांट्स भी दे रहा है। इससे खरीददारों को आर्थिक मदद मिलेगी और उच्च गुणवत्ता वाली मरम्मत संभव हो सकेगी।
ये भी पढ़ेंः UPI: UPI के लिए नई गाइडलाइन, 1 अगस्त से बदल जाएगा नियम
क्यों खास है Ambert?
Ambert, फ्रांस के उस इलाके में है जिसे Diagonale du vide (Empty Diagonal) कहा जाता है, जहां जनसंख्या में लगातार कमी आ रही है। लेकिन यह शहर अपनी मध्यकालीन वास्तुकला, समृद्ध संस्कृति और पनीर बनाने की परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। प्राकृतिक सौंदर्य और शांत समुदाय-केंद्रित जीवनशैली चाहने वालों के लिए Ambert एक आदर्श जगह हो सकती है।
यह ऑफर उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर है जो विदेश में एक शांत और ऐतिहासिक जगह पर बसना चाहते हैं, बशर्ते वे रिनोवेशन की जिम्मेदारी उठाने को तैयार हों।
