Uttarakhand: उत्तराखंड की धामी सरकार ने विवाहित जोड़ों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है।
Uttarakhand News: उत्तराखंड की धामी सरकार ने विवाहित जोड़ों (Married Couples) के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने मैरिज रजिस्ट्रेशन (Marriage Registration) के लिए लगने वाले शुल्क को पूरी तरह माफ कर दिया है। यह आदेश मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी हुआ है और 26 जुलाई 2025 तक प्रभावी रहेगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने एक वीडियो के जरिए इस फैसले की जानकारी दी।
यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत ऐतिहासिक कदम
सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत उत्तराखंड में विवाह पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। आर्थिक कारणों से कोई भी नागरिक अपने अधिकारों से वंचित न रहे, इसलिए 26 जुलाई 2025 तक विवाह पंजीकरण फ्री कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से सभी जोड़ों को अपने वैवाहिक अधिकार सुरक्षित करने में आसानी होगी।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand News: टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान, सीएम के निर्देश पर बनेंगे एक दिन के डीएम और एसपी

अब तक लगभग 2 लाख विवाहों का हो चुका पंजीकरण
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि UCC लागू होने के बाद अब तक लगभग 2 लाख विवाहों का पंजीकरण हो चुका है, जो इस व्यवस्था में जनता की सहभागिता को दर्शाता है। उन्होंने अपील की कि जिन जोड़ों का विवाह UCC लागू होने से पहले हुआ है, वे भी आगे आकर अपना विवाह पंजीकृत कराएं। इससे उनका विवाह कानूनी रूप से प्रमाणित हो सकेगा।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: ‘रन फॉर योगा’ में शामिल हुए CM धामी, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भागीदारी का किया आह्वान
सभी को अधिकारों की गारंटी
सीएम धामी (CM Dhami) ने जोर देकर कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण अपने वैवाहिक अधिकारों से वंचित न रहे। यह कदम उत्तराखंड में यूसीसी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
