Uttarakhand

Uttarakhand: ‘रन फॉर योगा’ में शामिल हुए CM धामी, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भागीदारी का किया आह्वान

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Uttarakhand: सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड योग, आयुष और अध्यात्म की भूमि है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने रविवार को देहरादून के एमकेपी कॉलेज में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ (Run for Yoga) कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गांधी पार्क से एमकेपी कॉलेज तक पैदल मार्च कर युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं को योग के प्रति जागरूक किया। सीएम धामी ने आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सभ्यता का अनमोल उपहार है, जिसे ऋषि-मुनियों ने शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने की अद्भुत विद्या के रूप में विकसित किया। उन्होंने कहा, ‘योग संपूर्ण विश्व के लिए संजीवनी है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ और अनुशासित रखता है, बल्कि समाज में सकारात्मकता भी लाता है।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में विश्व स्तर पर मान्यता मिली है।

Pic Social Media

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड योग, आयुष और अध्यात्म की भूमि है। राज्य सरकार उत्तराखंड को योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब बनाने की दिशा में काम कर रही है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM धामी ने ‘हिमाद्री-2025’ सीमा ट्रैकिंग अभियान को दिखाई हरी झंडी

हाल ही में मंजूर की गई नई योग नीति के तहत

  • योग और ध्यान केंद्र स्थापित करने के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।
  • पहले से संचालित योग केंद्रों को प्रोत्साहन और समर्थन प्रदान किया जा रहा है।
  • योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध के लिए 10 लाख रुपये तक का अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।
Pic Social Media

योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली का आधार है। उन्होंने कहा, ‘योग के माध्यम से हम न केवल अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं।’ उन्होंने सभी से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में उत्साह के साथ हिस्सा लेने की अपील की।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Uttrakhand: हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश – राज्य में बनेगी सख्त एसओपी

उत्तराखंड में योग की संभावनाएं

सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड में योग और वेलनेस की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार इन संभावनाओं को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ‘रन फॉर योगा’ जैसे आयोजन योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।