Uttarakhand: पंचायत चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों को मिलेगी जीत, CM धामी ने जताया भरोसा
Uttarakhand News: उत्तराखंड पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत चुनाव (Uttarakhand Panchayat Elections) को लेकर बड़ी बात कह दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार उत्तराखंड में पंचायत चुनाव कराने के लिए तैयार है। राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) इसकी तैयारी में लगा हुआ है। तैयारियां पूरी होते ही पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) की तिथि घोषित कर दी जाएगी। इस संबंध में प्रदेश में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीएम धामी ने कहा कि पंचायत चुनावों को लेकर आयोग तैयारी कर रहा है।

ये भी पढे़ंः Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने किया ई-रूपी प्रणाली और 4 नई कृषि नीतियों का शुभारंभ
सीएम धामी (CM Dhami) ने जानकारी दी कि पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव में प्रत्याशी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि जिला पंचायतों में बीजेपी के प्रत्याशियों को बड़ी सफलता मिलेगी। पार्टी की तरफ से भी बहुत ही जल्द चुनाव की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है। पंचायत चुनाव के लिए समय कम होने के कारण, संभावना जताई जा रही है कि सरकार प्रशासकों का कार्यकाल फिर बढ़ा सकती है। शासन के सूत्रों की मानें तो इसके लिए प्रस्ताव बन गया है। इस बीच शासन ओबीसी आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने जा रही है।

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले को छोड़ प्रदेश के 343 जिला पंचायतों, 2936 क्षेत्र पंचायतों व 7505 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर, 2024 को ही खत्म हो गया था। लेकिन धामी सरकार ने इन्हें छह माह के लिए प्रशासकों के हवाले कर दिया था। यह मियाद मई में ही समाप्त होने जा रही है। पंचायत चुनाव कराने से पहले शासन को कई काम कराने हैं, जिनमें समय लगेगा।
ये भी पढे़ंः Uttarakhand: तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हुए CM धामी बोले, ऑपरेशन सिंदूर से कांपा पाकिस्तान
चुनाव कराने के संबंध में पंचायतीराज सचिव चंद्रेश कुमार ने कहा कि पंचायतीराज ऐक्ट में संशोधन अध्यादेश को राजभवन की मंजूरी मिल चुकी है। अब ओबीसी आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हमारे पास अभी 31 मई तक का समय बाकी है। उन्होंने कहा कि हमने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
