Chhattisgarh

Chhattisgarh साल 2025 में 1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

Chhattisgarh इस वर्ष निवेश के मामले में देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल हो गया है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ इस वर्ष निवेश के मामले में देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल हो गया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे के मुताबिक वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ 1,63,738 करोड़ के निवेश के साथ दसवें स्थान पर जगह बनाई है। ये आंकड़े केवल वर्ष 2025 के हैं। वर्ष 2024 के आंकड़ों को मिलाकर निवेश का कुल आकार 4.4 लाख करोड़ हो जाता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ में निवेश आकर्षित करने के लिए लगातार किए रोड शो और राज्य की आकर्षक औद्योगिक नीति के कारण यह संभव हो पाया है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Raipur: CM विष्णु देव साय की बस्तर अंचल को बड़ी सौगात

प्रोजेक्ट टुडे सर्वे के मुताबिक वर्ष 2025 में देशभर में जो नए निवेश हुए हैं, उनमें छत्तीसगढ़ ने भी अपनी खास जगह बनाई है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 218 नई परियोजनाएं शुरू हुई है, जिसमें कुल ₹1,63,748.95 करोड़ का निवेश आया है। यह देश के कुल निवेश का 3.71 प्रतिशत हिस्सा है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस सफलता के पीछे छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति का बड़ा योगदान है। छत्तीसगढ़ अब कारोबार का नया हब बन रहा है। पिछले एक साल में किए गए 300 से ज़्यादा सुधारों ने इसे छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योगपतियों तक के लिए आसान, पारदर्शी और फायदेमंद बना दिया है। अब कागज़ी झंझट कम है काम ज्यादा तेज होता है और हर प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बन गई है।

ये भी पढ़ेंः Raipur : CM विष्णु देव साय ने मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान का शुभारंभ किया

प्रोजेक्ट टुडे सर्वे के अनुसार, टॉप-10 राज्यों में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। इस सूची में छत्तीसगढ़ सहित गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।