Noida News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दे दी जान, जानिए सुसाइड के पीछे की वजह
Noida News: नोएडा के सेक्टर-27 से बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि सेक्टर-27 (Sector-27) स्थित ओयो होटल (Oyo Hotel) में प्रेमिका के साथ गए सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सुसाइड (Suicide) करने की वजह जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सुसाइड को लेकर उनकी प्रेमिका ने दावा है कि दोनों के बीच कुत्ते के इलाज को लेकर कुछ विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ेंः Noida से गाजियाबाद..बिना ब्रेक दौड़ेगी आपकी गाड़ी

पुलिस के अनुसार हाथरस के आवास विकास कॉलोनी (Awas Vikas Colony) का रहने वाला 38 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर उमेश सिंह सुबह लगभग 11 बजे मथुरा निवासी अपनी 22 साल की प्रेमिका के साथ सेक्टर-27 स्थित वेमेशन होटल में गया। यहां दोनों ने खाना खाया। इसके बाद कुत्ते के इलाज को लेकर उमेश और उसके बीच कहासुनी हुई। इसी बीच उमेश ने होटल के कमरे में लगे पंखे से फंदे से लटकर जान दे दी।
सुसाइड को लेकर प्रेमिका ने दावा किया है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) ने जब आत्महत्या की तब वह वॉशरूम में थी। बाहर निकलते ही उसने होटल के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में उमेश को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रेमिका ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दोनों के साथ उनका कुत्ता भी होटल आया था। कुत्ते के इलाज को लेकर कुछ विवाद हुआ था। कुछ ही समय बाद उमेश ने खुदकुशी कर ली। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
ये भी पढ़ेंः DDA Flat: DDA का बंपर ऑफर..महिलाओं को 25% तक मिल रही है छूट
डेटिंग ऐप पर दोनों की हुई थी मुलाकात
इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि उमेश शादीशुदा था। पत्नी से विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। 2 साल पहले मथुरा की युवती से उसकी नजदीकी बढ़ी और दोनों में प्रेम हो गया। वह बीबीए की छात्रा है। दोनों डेटिंग ऐप के माध्यम से मिले थे। आपको बता दें कि उमेश और उसकी प्रेमिका के बीच 16 साल का ऐज गैप है। वहीं, इस मामले को ले सकर कुछ लोगों का कहना है कि युवती से कड़ाई से पूछताछ की जानी चाहिए। कुत्ते के विवाद में आत्महत्या करने की बात समझ से परे है।
सुसाइड की धमकी पहले भी दे चुका था उमेश
प्रेमिका ने दावा किया है कि कुत्ता उमेश और उसने मिलकर खरीदा था। उमेश पहले भी कई बार सुसाइड करने की धमकी दे चुका था। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि कुत्ता उनका है। कुत्ता बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहा है। उमेश और उसकी प्रेमिका कुत्ते के ऑपरेशन को लेकर बात कर रहे थे, तभी दोनों में बहस हो गई। पूर्व में भी दोनों में कई बार विवाद हो चुका था।
