IPL 2025

IPL 2025: केएल राहुल की तूफानी पारी से दिल्ली को मिली चौथी जीत, RCB को 6 विकेट से हराया

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: RCB की मिली दूसरी हार, दिल्ली कैपिटल्स का दबदबा बरकरार

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 24वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी जीत मिली है। आपको बता दें कि दिल्ली ने 13 गेंदे शेष रहते ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को उसके में 6 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) की आईपीएल (IPL) के इस सत्र में यह लगातार चौथी जीत है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की आईपीएल 2025 में यह दूसरी हार है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम धमाकेदार शुरुआत के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन ही बना सके। लक्ष्य का पीक्षा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 17.5 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। केएल राहुल की तुफानी पारी के आगे आरसीबी को हार मिली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) दो विकेट लिए। यश दयाल और सुयश शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: गुजरात को मिली लगातार चौथी जीत, राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया

Pic Social Media

राहुल की धमाकेदार पारी

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और उसने 30 के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। फाफ डुप्लेसी (2), जेक फ्रेजर-मक्गर्क (7) और अभिषेक पोरेल (7) रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये केएल राहुल (KL Rahul) ने ना केवल पारी को संभाला तेजी के साथ रन भी बनाए। कप्तान अक्षर पटेल (15) चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। केएल राहुल ने 49 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्के लगाते हुए नाबाद 93 रनों की मैच विजयी पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 38 रन बनाए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली (Virat Kohli) की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 61 रन बनाए। चौथे ओवर में विप्रज निगम और विकेटकीपर केएल राहुल ने फिल सॉल्ट को रनआउट कर दिया। फिल सॉल्ट ने 17 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के लगाते हुए (37)रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: प्रियांश आर्या के तूफानी शतक से पंजाब ने चेन्नई को 18 रनों से हराया

नहीं चला कोहली का बल्ला

इसके बाद 6 ओवर में मुकेश कुमार ने देवदत्त पड़िक्कल (1) को आउटकर दिया। सातवें ओवर में निगम ने विराट कोहली को आउटकर दिल्ली को तीसरी सफलता दिलाई। विराट कोहली ने 14 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए (22) रन ही बना सके। इसके बाद लियम लिविंगस्टन 3 और जितेश शर्मा 4 रन बनाकर आउट हुए।

15वें ओवर में कुलदीप यादव ने कप्तान रजत पाटीदार 25 रनपर आउटकर दिल्ली को छठी सफलता दिलाई। बेंगलुरु का सातवां विकेट क्रुणाल पंड्या (18) के रूप में गिरा। टिम डेविड ने 20 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के लगाते हुए नाबाद 37 रनों की पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 163 रनों का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव और विप्रज निगम को 2-2 विकेट मिले। मुकेश कुमार और मोहित शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।