IPL 2025

IPL 2025: गुजरात को मिली लगातार चौथी जीत, राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: 159 रनों पर ही ढेर हुई राजस्थान की टीम, गुजरात को मिली बड़ी जीत

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हरा दिया है। गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में हुए इस मुकाबले में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 217 रन का विशाल स्कोर बना दिया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 159 रन ही बना सकी। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए हेटमायर ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं राजस्थान की टीम सातवें स्थान पर है।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: प्रियांश आर्या के तूफानी शतक से पंजाब ने चेन्नई को 18 रनों से हराया

Pic Social Media

इस मैच में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन ये उन्हीं पर भारी पड़ गया क्योंकि गुजरात टाइटंस की टीम ने 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 7 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नीतीश राणा भी एक रन ही बना सके।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

रियान पराग ने 14 गेंद में 26 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 5 रन ही बना सके। कप्तान संजू सैमसन को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। सैमसन ने 28 गेंद में 41 रन की पारी खेली। शुभम 1 और आर्चर 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साई किशोर ने तुषार देशपांडे (तीन) और उसके बाद महीश तीक्षणा (पांच) को आउट कर राजस्थान रॉयल्य की पारी का 19.2 ओवर में 159 के स्कोर पर अंत कर दिया। गुजराज टाइटंस की तरफ से पी कृष्णा ने 3, राशिद खान और साई किशोर ने 2-2- विकेट झटके।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने मारी बाजी, KKR को घर में मिली हार

वहीं पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल मात्र 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जोस बटलर 25 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। शाहरुख ने 20 गेंद में 36 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड 3 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। साई सुदर्शन 53 गेंद में 82 रनों की शानदार पारी खेली। तुषार ने उन्हें आउट किया। साई ने अपनी पारी में 8 चौके और तीन छक्के लगाए। तुषार ने राशिद खान (12) रन को भी आउटकर गुजरात को दोहरा झटका दिया। गुजराज टाइटंस ने 20 ओवरों में 217 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा ने 2-2 विकेट लिये। संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।