Punjab News: मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मंडियों में सुविधाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Punjab News: पंजाब की मान सरकार (Mann Government) ने राज्यभर के किसानों के लिए रबी सीज़न की गेहूं खरीद को लेकर पूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क (Minister Lal Chand Kataruchakk) ने कहा कि पंजाब की 1,864 अनाज मंडियां किसानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इन मंडियों में पीने के पानी, साफ-सफाई, बोरियों, पंखों, ट्रांसपोर्ट और अस्थायी आवास जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों (Farmers) को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Punjab के ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से लैस 196 लाइब्रेरियां कार्यशील: Tarunpreet Sond

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
खरीद कार्य में लगे कर्मियों की छुट्टियां रद्द
मंत्री लाल चंद कटारूचक्क (Minister Lal Chand Kataruchakk) ने यह भी स्पष्ट किया कि खरीद प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी जाएगी, जब तक कि कोई विशेष और ठोस कारण न हो। सभी संबंधित कर्मचारियों को मंडियों में मौजूद रहकर किसानों की सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस साल बंपर गेहूं फसल की उम्मीद
रविवार को लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर और बरनाला जिलों में तैयारियों की समीक्षा के बाद मंत्री कटारूचक्क ने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने 8 लाख से अधिक किसानों की मदद के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि इस साल राज्य में गेहूं की बंपर पैदावार की उम्मीद है और सरकार ने 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए 28,894 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट का प्रबंध किया गया है और आवश्यक बारदाने का 99% हिस्सा पहले ही प्राप्त किया जा चुका है।
600 अस्थायी खरीद केंद्र स्थापित
सरकार ने नियमित मंडियों के अलावा 600 अस्थायी खरीद केंद्र भी स्थापित किए हैं जिससे किसानों को फसल बेचने में कोई असुविधा न हो। मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि किसानों को उनकी गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ₹2,425 प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया जाएगा और भुगतान 24 घंटे के भीतर सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
हर दाने की होगी खरीद
मंत्री लाल चंद कटारूचक्क (Minister Lal Chand Kataruchakk) ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसानों द्वारा लाई गई फसल के एक-एक दाने की खरीद के लिए वचनबद्ध है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वरिष्ठ IPS समेत 97 अधिकारियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट
अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
समीक्षा बैठक में मंत्री लाल चंद कटारूचक्क (Minister Lal Chand Kataruchakk) ने अधिकारियों को मंडियों में साफ-सफाई, पीने का पानी, रौशनी, छायादार स्थानों और फर्स्ट एड किट जैसी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरे सीजन के दौरान मंडियों में उपलब्ध रहें जिससे किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
