Journalist's letter removed from Republic Bharat

Republic Bharat से निकाली गई मीडियाकर्मी का दर्द महसूस कीजिए

TV
Spread the love

Republic

Republic Bharat: देश के हिंदी न्यूज चैनलों में अपनी अलग पहचान रखने वाले अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) से आधा दर्जन पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वजह Non-Performer..

ये भी पढ़ें: Republic Bharat: अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत से कई पत्रकारों की छुट्टी!

हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक उनका फुल एंड फाइनल पेमेंट कर दिया गया है लेकिन क्या निकाले गए पत्रकारों को इतनी जल्दी नौकरी मिल जाएगी। तब तक उनके घर का खर्च, EMI, पत्नी-बच्चों की देखभाल कौन करेगा। ख़बरी मीडिया को ऐसे ही एक पीड़ित पत्रकार ने चिट्ठी भेजी है जिसे हम बिना किसी एडिट के उसी तरह प्रकाशित कर रहे हैं। आप भी पढ़िए। हां एक बात और रिपब्लिक भारत से निकाले गए सभी मीडियाकर्मियों के नाम खबरी मीडिया के पास है लेकिन उनके भविष्य को देखते हुए उनके नाम ब्लर कर दिए गए हैं।

पीड़ित पत्रकार की दर्द भरी चिट्ठी

सफ़र अच्छा रहा। आपका बहुत आभार कि Boss is always right वाले माहौल से मुक्ति मिल रही है….अब कहाँ मिलेंगे ऐसे लोग जो बिना काम का भी काम करवा लेते थे? आख़िरकार अत्यंत प्रेमपूर्ण माहौल को छोड़कर जा रही हूँ, अब दूसरो की परफॉरमेंस की भी तो बारी है ? अब सबका साथ याद आएगा, ख़ासकर वो लोग जो हमेशा बिजी दिखने की एक्टिंग के साथ ,चापलूसी करते हैं ।
कभी काम के प्रेशर से रोना आता था तो संस्थान के अनुसार सैलरी देखकर हँसी। कुछ लोगों का ड्रामा और बहाने बनाने की स्किल्स जरूर याद आएँगी
NOTE- अगर Output Head चापलूसों से ध्यान हटाकर TRP पे लगाएँगे तो वो भी बढ़ेगी । 20 बार कोशिश की है viewer के हिसाब से इनपुट देने की, आइडियाज़ दिए हैं लेकिन
Output Head की दकियानूसी सोच इस चैनल को बढ़ने नहीं देगी।
खैर करना ना करना तो सीनियर्स के हाथ में है लेकिन suggestion सुनने से कोई छोटा नहीं हो जाता ।।🙏🏻

Declaimer: पीड़ित पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित..ख़बरी मीडिया इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।