Patna

Patna: ईद पर CM नीतीश ने दी मुबारकबाद, कहा- सभी लोग आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ मनाएं त्योहार

TOP स्टोरी बिहार राजनीति
Spread the love

Patna News: ईद-उल-फितर के अवसर पर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) गांधी मैदान पहुंच कर इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी से मुलाकात कर उनसे मोसाफा किया और ईद की मुबारकबाद पेश की। इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी ईद की मुबारकबाद दी तथा बिहार की सुख, समृद्धि, प्रगति, उन्नति एवं विकास की कामना की।
ये भी पढ़ेंः Patna: केन्द्र-राज्य सरकार की योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास में शामिल हुये-CM Nitish

इससे पूर्व इदैन कमिटी के सदर महमूद आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंटकर एवं साफा पेश कर उनकी इज्जत अफजाई की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमाम नमाजियों सहित मुस्लिम भाई-बहनों एवं बिहारवासियों तथा देशवासियों को ईद की मुबारकबाद एवं बधाई दी।

ये भी पढ़ेंः Bihar News: नीतीश सरकार की कल्याणकारी योजना..बिना खेती किसानों को दे रही है पैसा
इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इर्शादुल्लाह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, जिलाधिकारी, पटना चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना अवकाश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।