Haryana News: CM नायब सिंह सैनी फरीदाबाद स्थित जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे।
Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी पर निर्भर करता है और भारत के पास आज दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस विचार को दोहराया कि युवाओं को विकसित भारत के निर्माण के लिए पहला स्तंभ माना गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा, युवाओं की ताकत के बलबूते, भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।
ये भी पढ़ेः CM Saini: आयुष्मान भारत से समय पर कैंसर का शुरू होने लगा इलाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) शुक्रवार को फरीदाबाद स्थित जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय एबीवीपी के 56वें प्रांतीय अधिवेशन के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने एबीवीपी को सिर्फ एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा बताया, जो विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में सोचने और कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उनका कहना था कि एबीवीपी का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और आदर्श नागरिक बनाने में सहायक बनना है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि विद्यार्थी परिषद एक ऐसा संगठन है जो 365 दिन विद्यार्थियों के लिए काम करता है, शहीदों और महापुरुषों का सम्मान करता है, और महिलाओं तथा शिक्षकों का आदर करता है। यह संगठन 1948 में हरियाणा के अंबाला शहर से स्थापित हुआ था।

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 10 वर्षों में युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए बिना किसी पर्ची-खर्ची के 1 लाख 75 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। उनका लक्ष्य दो लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां देने का है, और यह लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाएगा। इसके अलावा, विदेशों में रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए उन्होंने विदेश सहयोग विभाग की स्थापना की है, जो उन्हें विदेशों में शिक्षा और रोजगार दिलाने में मदद करेगा।
काबिलियत बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्राइवेट क्षेत्र में युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें, इसके लिए डुअल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के तहत 258 उद्योगों के साथ साझेदारी कर युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनका लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक राज्य का हर युवा हुनरमंद हो और वित्तीय रूप से समृद्ध हो। इसके लिए स्कूलों में एमएसक्यूफ, कॉलेजों में पहल योजना, विश्वविद्यालयों में इन्क्यूबेशन सेंटर और तकनीकी संस्थानों में उद्योगों के साथ एम.ओ.यू. करने जैसे कदम उठाए गए हैं।

ये भी पढ़ेः Haryana: विधायिका लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ, इसे सशक्त बनाना सभी सदस्यों का कर्तव्य – CM Nayab Saini
शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ने राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में हासिल की गई नई ऊंचाइयों का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार और विकास के प्रयास किए हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री अवार्डी अरुणिमा सिन्हा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, प्रांत अध्यक्ष डा. सुशील मेहता, प्रांत मंत्री राहुल वर्मा और स्वागत समिति अध्यक्ष सज्जन कुमार जैन उपस्थित रहे।
