Punjab

Punjab: पंजाब के किसानों के लिए अच्छी खबर, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा यह लाभ

पंजाब
Spread the love

Punjab के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी मान सरकार की इस योजना से होगा बड़ा लाभ

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब की मान सरकार (Mann Sarkar) किसानों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के प्रयासों और योजनाओं से आज पंजाब के किसानों का जीवन खुशहाल बन रहा है। इसी बीच भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि पंजाब में घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 300 यूनिट (दो माह के सर्कल पर 600 यूनिट) मुफ्त बिजली मान सरकार दे रही है, साथ ही सस्ती बिजली (Cheap Electricity) खरीदने के अलावा ग्रीन एनर्जी को भी सीएम मान प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसके लिए पंजाब सरकार (Punjab Government) ने सबसे कम कीमत पर सोलर और विंड एनर्जी (Wind Energy) से बनने वाली बिजली खरीद का समझौता किया है। अब किसानों के मोटरों को भी सोलर एनर्जी से जोड़ने की तैयारी चल रही है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Mann ने पुलिस कर्मचारियों को सीएम रक्षक पदक और मुख्यमंत्री मेडल से किया सम्मानित

Pic Social Media

मान सरकार (Mann Government) कम कीमत पर बिजली खरीद के समझौते से न सिर्फ आम लोगों में ग्रीन एनर्जी को लेकर उत्साह बढ़ रहा है बल्कि सरकार को भी सस्ते में बिजली प्राप्त हो रही है। पंजाब सरकार का यह एग्रीमेंट काफी अहम माना जा रहा हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

भगवंत मान सरकार यही सोलर एनर्जी पहले 14 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से खरीदा करती थी। लेकिन सीएम भगवंत सिंह मान की सरकार में आम जनता के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं। मान सरकार ने कहा कि उनकी नियत साफ है। हम न सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट प्रति माह फ्री बिजली देकर उनकी आर्थिक सहायता कर रहे हैं बल्कि बिजली के क्षेत्र में सुधार के कार्यक्रम भी लागू कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab के युवाओं को CM मान ने दी बड़ी खुशखबरी, इन पदों पर निकली भर्ती

भगवंत सिंह मान सरकार का कहना है कि आज पंजाब के किसानों की मोटरों की बिजली भी फ्री है। अब पंजाब सरकार ने धीरे-धीरे किसानों के मोटरों को सोलर एनर्जी से जोड़ने का निर्णय लिया है। पंजाब सरकार इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी। पंजाब की योजना हैं कि 2047 तक 80 फीसदी कृषि मोटरों को सोलर एनर्जी से जोड़ दिया जाएगा। जिससे किसान फसल के सीजन में फ्री बिजली का उपयोग तो कर ही सकें बाद में सोलर से उत्पन्न होने वाली एनर्जी का लाभ पंजाब के लोगों को मिल सके।