Vastu Tips

Vastu Tips: तुलसी के साथ मनी प्लांट रखने के फायदे पढ़ लीजिए

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर में तुलसी के साथ मनी प्लांट लगाएं, होंगे ये फायदे

Vastu Tips: हिंदू धर्म में कई पौधों को बहुत ही शुभ माना जाता है, जिनको लगाने और उनकी पूजा करने से लाभ ही लाभ होता है। उन्हीं में से एक पौधा है मनी प्लांट (Money Plant) और तुलसी (Tulsi)। ऐसे में अगर आप इन दोनों पौधों को एक साथ अपने घर में लगाते हैं तो इससे आपको कई तरह के लाभ देखने का मिल सकते हैं। आइए आज के इस खबर में हम आपको विस्तार से बताते हैं कि इन दोनों पौधो को पास में लगाने से क्या क्या फायदे होते हैं..

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर के मेन गेट पर रखें इस कलर का डोरमेट, आएगी खुशहाली

Pic Social media

मनी प्लांट की सही दिशा जान लीजिए

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताए गए नियमों के मुताबिक आप अपने घर में मनी प्लांट (Money Plant) को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में आर्थिक समस्या नहीं आती है और संपन्नता बनी रहती है। घर से दरिद्रता भी दूर होती है। साथ ही इस दिशा में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से सभी प्रकार की निगेटिव एनर्जी भी आपके घर-परिवार से दूर भागती है।

तुलसी का पौधा कहां लगाना चाहिए

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में तुलसी के पौधे को रखने के लिए घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना गया है। साथ ही आप पूजा स्थल या रसोई के पास भी तुलसी के पौधे को रख सकते हैं। इससे भी आपको अद्भुत लाभ देखने को मिलते हैं। अगर आप लक्ष्मी जी (Lakshmi ji) की कृपा चाहते हैं तो हरदिन सुबह-शाम तुलसी की पूजा भी जरूर करनी चाहिए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

एक साथ रखने से होते हैं कई फायदे

तुलसी और मनी प्लांट, दोनों ही सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने का काम करते हैं। अगर आप अपने घर में तुलसी के पौधे और मनी प्लांट को एक साथ रखते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। और निगेटिव एनर्जी भी आपके घर-परिवार से दूर बनी रहती है, जिससे आपको लड़ाई-झगड़े की स्थिति में भी लाभ देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ेंः Vatu Tips: भूलकर भी इन 3 स्थानों पर न रखें पैसा, आने लगती है कंगाली

इन बातों का भी रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट और तुलसी के आस-पास कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखने या लगाने चाहिए। इससे इस पौधों का सकारात्मक प्रभाव कम होने लगते हैं और यह आपको अच्छे परिणाम नहीं देते।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।