Vastu Tips: नए साल पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
Vastu Tips: आज से साल 2024 समाप्त हो रहा है और कल से 2025 यानी नए साल (New Year 2025) की शुरुआत हो रही है। नए साल की शुरुआत हर किसी के जीवन में नए अवसरों और खुशियों की सौगात लेकर आता है। नया साल हर किसी के लिए एक नई शुरुआत होता है, और इस दिन विशेष उपाय करने से जीवन में समृद्धि और खुशहाली का प्रवेश हो सकता है। आपको बता दें कि सनातन धर्म में तुलसी का पौधा (Basil plant) बहुत पूजनीय है। तुलसी के पौधे को लेकर मान्यता है कि तुलसी की नियमित रूप से पूजा करने से जीवन की परेशानियां समाप्त हो जाती हैं। आइए आज के इस खबर में जानते हैं कि नए साल के मौके पर आप कौन से उपाय कर मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को प्रसन्न कर सकते हैं…
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: नए साल पर जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे (Basil plant) को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। मान्यता यह भी है कि हरदिन तुलसी पूजन करने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, तुलसी से जुड़े कुछ उपायों को करने से जीवन में आर्थिक समस्या खत्म होती है और सुख-संपदा व धन-धान्य का आगमन होता है। नया साल 2025 के शुरुआत होने से पहले आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए 2024 में तुलसी से जुड़े उपाय जरूर करें…
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: जानिए किस दिशा में होना चाहिए डाइनिंग टेबल? वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान
तुलसी पर जलाएं दीपक
नियमित रूप से तुलसी के पास दीपक जलाना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) प्रसन्न होती हैं और उनका घर में निवास करती हैं। इसके साथ ही भगवान विष्णु के पूजन में तुलसी दल शामिल करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने परिवार में आर्थिक समस्या कभी नहीं आती है।

तुलसी पर हरदिन अर्पित करें जल
तुलसी (Tuisi) में हर दिन जल अर्पित करने से मां लक्ष्मी बहुत खुश होती हैं। इसको लेकर मान्यता है कि पूजा के बाद तुलसी पर जल चढ़ाने से आर्थिक परेशानी खत्म होती है। कार्यों में आ रही विघ्न-बाधाओं से छुटकारा मिल जाता है। तुलसी पर जल अर्पित करते समय ‘ऊं सुभद्राय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सब कुछ शुभ ही शुभ होता है।
माता तुलसी को अर्पित करें सुहाग की चीजें
तुलसी पूजन के दौरान तुलसी माता को सुहाग सामग्री जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, साड़ी और आलता जरूर अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन (Married Life) प्रसन्न होता है और मां लक्ष्मी की कृपा जातक पर हमेशा बनी रहती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्ज से मिलेगा छुटकारा
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए तुलसी की जड़ को गंगाजल से धुलना चाहिए। इसके बाद इसे पीले कपड़े में बांध कर घर के मेन गेट पर बांध दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती है और कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।
धन लाभ के लिए करें ये उपाय
धन लाभ के लिए तुलसी के पत्तों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी पर्स या धन रखने वाले स्थान पर रखना चाहिए। ऐसा करने से धन का आवक बढ़ता है और परिवार में खुशियां बनी रहती है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
