Punjab: भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत के मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।
Punjab News: भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) की बिगड़ती सेहत के मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई। इस मामले की सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस सुधांशु धूलिया की वेकेशन बेंच द्वारा की गई। कोर्ट ने इस दौरान पंजाब सरकार (Punjab Government) को डल्लेवाल की स्वास्थ्य स्थिति पर 20 दिसंबर को दिए गए आदेश का पालन करने के लिए अतिरिक्त समय दे दिया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए Mann सरकार की योजना

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि सुनवाई के दौरान पंजाब के मुख्य सचिव और DGP वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में जुड़े। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार (Punjab Government) से पूछा कि इस मामले में कौन पेश हुआ और अब तक क्या परिणाम निकला है। बेंच ने यह भी कहा कि पंजाब ने एक आवेदन भेजा है और क्या वे और अधिक समय मांग रहे हैं।
पंजाब के महाधिवक्ता ने बताया कि कुछ हस्तक्षेपकर्ताओं ने डल्लेवाल से बात की और 2 प्रमुख घटनाएं हुईं। पहली, पंजाब बंद की घोषणा की गई, जिससे राज्यभर में जाम लग गया। दूसरी, केंद्र को यह प्रस्ताव भेजा गया कि यदि उन्हें बात करने का मौका मिले, तो डल्लेवाल चिकित्सा सहायता लेने के लिए तैयार हैं।
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि अगर सभी पक्ष सहमत हैं तो वह समय देने के लिए तैयार है। इसको लेकर पंजाब एजी ने सुनवाई के लिए 2 जनवरी की तिथि सुझाई थी, जिसको कोर्ट ने मान लिया। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने उन कुछ किसान नेताओं पर नाराजगी जताई थी, जो डल्लेवाल को अस्पताल में शिफ्ट नहीं होने दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एक बीमार व्यक्ति (जगजीत सिंह डल्लेवाल) को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने से रोकना आपराधिक मामला है।
जस्टिस सुधांशु धूलिया ने कहा कि किसी को मेडिकल के लिए हॉस्पिटल ले जाने से रोकना आत्महत्या के लिए उकसाने के समान है। जस्टिस सूर्यकांत ने पंजाब सरकार (Punjab Government) से कहा था कि डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती करने से रोकने वालों के साथ कैसे निपटना है, आपको बेहतर पता है, अगर पंजाब सरकार को केंद्र से कोई सहायता चाहिए तो हम आदेश देने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ेः Punjab: अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 9.92 करोड़ रुपये की राशि जारी: Dr. Baljit Kaur
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें आश्चर्य है कि कुछ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) को अस्पताल नहीं ले जाने दे रहे हैं, वे किसान नेता हैं या कुछ और? आखिर वो चाहते क्या हैं, बता दें कि, पंजाब सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया था कि किसान डल्लेवाल को अस्पताल ले जाने से रोक रहे हैं।
2 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मामले की अगली सुनवाई 2 जनवरी को तय की है, जब फिर से इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।
