Bathinda Bus Accident: पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भारी बारिश के बीच एक बस पुल से नीचे गिर गई।
Bathinda Bus Accident: पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा (Big Accident) हो गया। जहां भारी बारिश के बीच एक बस पुल से नीचे गिर गई। पुल के नीचे एक नाला था, जिसमें बस (Bus) गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि इस हादसे में करीब 20 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और नाले के अंदर से लोगों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बठिंडा के तलवंडी साबो रोड पर हुए दुखद बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
ये भी पढ़ेः Punjab: हरजोत सिंह बैंस और के.ए.पी. सिन्हा ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पंजाब के सीएम मान (CM Mann) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- बठिंडा के तलवंडी साबो रोड पर स्थित लसाड़ा ड्रेन में एक निजी बस के हादसाग्रस्त होने की दुखदाई खबर मिली। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं। घायलों को हस्पताल पहुंचा दिया गया है, बचावकार्य जारी है, पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। मैं परमात्मा से दिवगंत आत्माओं की शांति और ज़ख्मी हुए यात्रियों की जल्दी सेहतयाबी के लिए प्रार्थना करता हूं।

PMO ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- पंजाब के बठिंडा में बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
बता दें अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बस 20 से अधिक यात्रियों को लेकर तलवंडी साबो से बठिंडा की ओर जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घायलों को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें भी उनके साथ शामिल हो गईं। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और लोगों को अंदर से बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ की टीम और अन्य बचाव टीमों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बस को नाले से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ेः Punjab News: पंजाब सरकार का बड़ा कदम, 350 आंगनबाड़ी केंद्र जल्द होंगे अपग्रेड
बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर ने बताई हादसे की वजह
बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद पर्रे (Shaukat Ahmed Parray) ने बताया, ‘दुर्भाग्य से 8 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक 2 साल की बच्ची भी शामिल है। इनमें से 5 तलवंडी अस्पताल में जबकि अन्य तीन लोगों की जान सिविल अस्पताल बठिंडा में गई। आठ लोगों में से, 5 की पहचान कर ली गई है और तीन की पहचान की जानी बाकी है। बस तेज गति में थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिस वजह से हादसा हुआ। सरकार जो भी मदद कर सकती है वह परिवारों को दी जाएगी।’
