Twisha's family lives in Gaur City, Greater Noida

Greater Noida West: गौर सिटी की रहने वाली मॉडल ट्विशा शर्मा का सुसाइड से पहले मैसेज

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West: खबर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी(Gaur City) सोसायटी से आ रही है। मॉडल, एक्टर ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में बड़ा खुलास हुआ है। ट्विशा की शादी भोपाल में जज के बेटे समर्थ के साथ हुई थी लेकिन शादी के 5 महीने के अंदर ट्विशा के सुसाइड की खबर सामने आ गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौत से महज 15 मिनट पहले तक ट्विशा अपने परिवार के संपर्क में थीं। परिजनों का दावा है कि वह लगातार घर वापस आने की बात कर रही थीं। परिवार ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। सामने आई एक चैट में ट्विशा ने लिखा कि उनके पति समर्थ चाहते थे कि उनके पिता नाक रगड़कर माफी मांगें। बेटी का घर बचाने के लिए मायका पक्ष इस बात के लिए भी तैयार हो गया था। चैट में मां ने लिखा, “पापा सॉरी बोल देंगे।” लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद परिवार अपनी बेटी की जान नहीं बचा सका।

ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी 16th एवेन्यू में रहने वाली ट्विशा शर्मा की मौत से पहले की कई चैट्स अब सामने आई हैं। इन संदेशों में उन्होंने अपनी मां से पति समर्थ सिंह और ससुराल वालों के व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। चैट्स वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। एक मैसेज में ट्विशा ने अपनी मानसिक स्थिति बयां करते हुए लिखा, “मम्मी, मैं यहां पागल हो जाऊंगी। मुझसे अब सहन नहीं हो रहा।”

इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्विशा की मां रेखा शर्मा, समर्थ सिंह पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि समर्थ कोर्ट में प्रैक्टिस करता था, लेकिन ड्रग्स से जुड़े मामले सामने आने के बाद उसे दो साल के लिए बैन कर दिया गया था।

ट्विशा ने चैट्स में यह भी लिखा कि ससुराल वाले उन पर ड्रग्स लेने का शक करते थे। उन्होंने कहा कि घरवालों को लगता था कि उनका खराब मूड ड्रग्स की वजह से है, जबकि वह अपने वैवाहिक जीवन की परिस्थितियों से परेशान थीं। ट्विशा ने खुद को घुटन में बताते हुए लिखा कि घर का माहौल बेहद कठोर है और वहां किसी के प्रति संवेदनशीलता या दया नहीं है।