Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की देह पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़ेः Punjab: जम्मू-कश्मीर में हुए हादसे में शहीद हुए जवानों के लिए CM Mann ने जताया दुख
इस मौके पर उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के परिवारिक सदस्यों के साथ भी दुःख साझा किया।
मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की आर्थिक स्थिति को मुश्किल हालात से निकालकर विकास के रास्ते पर अग्रसर किया। उन्होंने देश में वित्तीय सुधारों और आर्थिक प्रगति का नया इतिहास लिखा, जिसके कारण देश की अर्थव्यवस्था प्रगति के रास्ते पर आई।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनके लिए यह एक बहुत ही भावुक पल है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि वह अपने आप में एक संस्था थे। उनकी नम्रता, ईमानदारी, सादगी और विद्वता हमारे लिए सदियों तक प्रेरणा का स्रोत रहेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा देश के विकास में दिए गए योगदान को आने वाली पीढ़ियाँ हमेशा याद रखेंगी।
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता योजना से जनता को फायदा: CM Mann
मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने परमात्मा के चरणों में अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और पीछे रह गए परिवार और मित्रों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
