New Year 2025 Vastu Tips

New Year 2025 Vastu Tips: नए साल के पहले दिन तुलसी का पौधा लगाने से क्या होगा..जरूर पढ़िए

Vastu-homes दिल्ली NCR
Spread the love

New Year 2025 Vastu Tips: नए साल पर लगाएं तुलसी का पौधा, घर में आएगी खुशहाली

New Year 2025 Vastu Tips: नए साल की शुरुआत में हम सभी सब कुछ अच्छा करने की कोशिश करते हैं, जिससे पूरा साल खुशियों और समृद्धि से भरा हो। यह समय होता है जब हम पुराने वर्ष को अलविदा कहते हैं और नए साल का स्वागत करते हैं। ऐसे में अगर हम अपने घर में एक नया और शुभ कार्य करें, तो यह हमें खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) प्रदान करता है। एक ऐसा कार्य जो न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्व रखता है, बल्कि स्वास्थ्य और समृद्धि से भी जुड़ा हुआ है, वह है नए साल के पहले दिन तुलसी का पौधा (Tulsi Plant) लगाना। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में तुलसी का पौधा (Tulsi Lagane ki Vidhi) लगाने से लोगों पर मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है और धन लाभ के योग भी बनते हैं। आइए आज के इस खबर में नए साल के पहले दिन तुलसी लगाने (Vastu Tips For Tulsi Plant) के फायदे जानते हैं…..
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: पैसों से भर जाएगी आपकी तिजोरी, नया साल शुरू होने से पहले घर ले आएं ये 3 चीजें

Pic Social Media

तुलसा लगाने का सही दिशा जानिए

अगर आप नए साल के पहले दिन अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा। घर में सदैव सुख-समृद्धि का वास बना रहेगा। आपको नए साल के पहले दिन घर की उत्तर दिशा में (Tulsi Lagane ki Sahi Disha) तुलसी का पौधा लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से जातक का जीवन खुशियों से भरा रहता है और सुख-समृद्धि में बनी रहती है।
इसके साथ ही अगर आप धन लाभ के योग भी चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन घर की पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी लगाने से धन-वैभव में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर के सदस्यों के बीच हो रही है अनबन? ये वास्तु टिप्स हैं समाधान

तुलसी पूजा के नियम भी जान लीजिए

हरदिन सुबह और शाम तुलसी के पास देसी घी का दीप जलाना और विधिपूर्वक मां तुलसी की पूजा करना बहुत फलदायी होती है। तुलसी का पूजन करने के बाद 3, 5, 7 बार परिक्रमा अवश्य करें। ऐसी मान्यता है कि इससे घर में उत्पन्न निगेटिव एनर्जी से छुटकारा मिलता है और घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे को कभी भी गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इस दिन न तोड़ें तुलसी के पत्ते

भोग में तुलसी के पत्ते शामिल करने के लिए एकादशी, पूर्णिमा और रविवार के दिन तुलसी के पत्ते को नहीं तोडना चाहिए। इसको लेकर मान्यता है कि वर्जित दिनों के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और जातक पूजा के पूर्ण फल की प्राप्ति से वंचित रहता है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी पूजा के दौरान मंत्रो का जप करने से धन से सदैव तिजोरी भरी रहती है और जातक पर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

तुलसी जी के मंत्र –
महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

तुलसी गायत्री –
ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे, विष्णुप्रियायै च धीमहि, तन्नो वृन्दा प्रचोदयात् ।।

नए साल के पहले दिन तुलसी का पौधा लगाना एक शुभ कार्य है जो न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्वास्थ्य और समृद्धि की दृष्टि से भी अत्यधिक लाभकारी है। यह पौधा न केवल घर के वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि घर में शांति, खुशहाली और समृद्धि लाने में भी मदद करता है। इसलिए इस नए साल में तुलसी का पौधा लगाकर आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके पूरे वर्ष को खुशहाल और सफल बनाएगा।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।