Mohan Yadav: Indore got four flyovers together, now there will be no jam!

Mohan Yadav: इंदौर को एक साथ मिले चार Flyover, अब नहीं लगेगा जाम!

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) जिले को एक साथ चार फ्लाईओवर (Flyover) की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने सोमवार (14 अक्टूबर) को 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाले चार फ्लाईओवर एक साथ लोकार्पित किए। फ्लाईओवर के लोकार्पण से यातायात की व्यवस्था में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है। इंदौर में बनाए गए चार नए फ्लाईओवर ब्रिज में लव कुश चौराहा (Luv Kush Chok), फूटी कोठी चौराहा (Footi Kothi Chok), खजराना चौराहा (Khajrana Chok) और भंवरकुआं चौराहा (Bhanwarkuan Chok) पर स्थित फ्लाईओवर ब्रिज शामिल हैं। ये ब्रिज इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए।

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा, इंदौर को आज एक नहीं, बल्कि चार फ्लाईओवर (Flyover) का लोकार्पण हुआ है। ये शहर के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब नवनिर्मित फ्लाईओवर को यातायात के लिए एक साथ खोला गया है। उन्होंने कहा, आने वाले समय में शहर का एक भी चौराहा ऐसा नहीं होगा। जहां यातायात जाम की स्थिति बनेगी। भले ही हमें इसके लिए 35 नए फ्लाईओवर बनाने पड़ें।

इस दौरान उन्होंने फूटी कोठी पर बने फ्लाईओवर का नाम बंजारा समुदाय के संत सेवालाल महाराज (Sant Sevalal Maharaj) के नाम पर रखे जाने की घोषणा की। मोहन यादव ने यह घोषणा भी कि शहर में अगले कुछ दिनों में 400 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज की नई परियोजना शुरू की जाएगी। जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या भी दूर होगी।

मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कहा इंदौर (Indore) में जो होता है, सबसे हटके होता है। इंदौर जो करता है, वह कोई नहीं करता है। पूरे देश में स्वच्छता के लिए अगर कोई नगर जाना जाता है, तो वह नगर इंदौर है।

ये भी पढ़ेंछ Mohan Yadav: निजामों के शहर ‘Hyderabad’ से निवेशकों का लाएंगे मोहन यादव!