Vande Bharat

Vande Bharat: बड़ी ख़ुशख़बरी..दिल्ली से सीधे श्रीनगर जाएगी वंदे भारत

Trending जम्मू कश्मीर दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Vande Bharat: दिल्ली से श्रीनगर जाएगी वंदे भारत, जानिए कितना होगा किराया

Vande Bharat: राजधानी दिल्ली से श्रीनगर (Srinagar) जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे लगातार आधुनिकता की तरफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। सबसे पहले 2019 में वंदे भारत (Vande Bharat) एक्सप्रेस ट्रेन भारत में लॉन्च हुई थी। यह भारत की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन है। इससे पहले यह खिताब दिल्ली भोपाल शताब्दी (Delhi Bhopal Shatabdi) के पास हुआ करता था। साल 2019 से लेकर भारत में सितंबर, 2024 तक 60 वंदे भारत ट्रेनें सेवा दे रही हैं। वंदे भारत ट्रेनें 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 280 से ज़्यादा ज़िलों के बीच चक्कर लगा रही हैं।

ये भी पढ़ेंः Delhi Aiims: बड़ी ख़बर..अब ख़ुद रोबोट पहुंचाएगा दवा

Pic Social Media

वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन का किराया सामान्य एसी ट्रेनों के मुकाबले अधिक होता है। अब भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन (Sleeper Version) भी ला रही है। जो अगले साल तक पटरियों पर दौड़ते हुए दिखाई देगी। इसमें पहली वंदे भारत स्लीपर नई दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक चक्कर लगाएगी। क्या होगा इसका रूट और कितना होगा किराया आइए विस्तार से जानते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

दिल्ली से श्रीनगर के बीच चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर

आपको बता दें कि भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसी साल सितंबर में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के प्रोटोटाइप का अनावरण किया था। अब जनवरी 2025 तक भारत को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से श्रीनगर के बीच दौड़ेगी। यह ट्रेन उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक यानी यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट के तहत चलेगी। दिल्ली और श्रीनगर के बीच 800 किलोमीटर की दूरी वंदे भारत स्लीपर की सहायता से 13 घंटे से भी कम समय में पूरी की जा सकेगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार फिलहाल यह दिल्ली से श्रीनगर तक चलाई जाएगी, बाद में इसके संचालन को बारामूला तक बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Ration Card है तो आप ख़ुद ही बना सकते अपना आयुष्मान कार्ड..जानिए कैसे?

रूट भी जान लीजिए

नई दिल्ली-श्रीनगर (New Delhi-Srinagar) वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) के रूट की बात करें तो दिल्ली से श्रीनगर के बीच यह ट्रेन अम्बाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, कठुआ, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, संगलदान और बनिहाल इन स्टेशनों पर ठहरेगी। शाम 7 बजे ट्रेन नई दिल्ली से चलकर सुबह 8 बजे श्रीनगर पहुंच जाएगी। यात्रियों को ट्रेन में 3 तरह की कोच मिलेंगे। जो AC 3 टियर (3A), AC 2 टियर (2A) और AC फर्स्ट क्लास (1A) के कोच होंगे।

जानिए कितना होगा किराया

आपको बता दें कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नई दिल्ली से श्रीनगर जाएगी जिसके किराए की बात करें तो थर्ड एसी के 2000 रुपये का टिकट होगा। तो वही सेकंड एसी के लिए 2500 रुपये और फर्स्ट एसी के लिए 3000 रुपये तक टिकट की कीमत का भुगतान करना होगा।