Gaur City

Gaur City के फर्स्ट एवेन्यू में नया बवाल..सुनकर हैरान रह जाएंगे

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Gaur City के फर्स्ट एवेन्यू में धरने पर बैठी महिला, जानिए क्या है मामला

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी गौर सिटी से आ रही खबर पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। आपको बता दें कि गौर सिटी (Gaur City) में एक महिला अपनी ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। इस मामले में बताया जा रहा है कि महिला का उसके ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। महिला काफी टाइम से मायके में रहती थी। जब वह अपने सुसराल वापस लौटी तो सास ने दरवाजा खोला ही नहीं। इसके बाद महिला वहीं धरने पर बैठ गई। हालांकि, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida से Noida की दूरी 10km होगी कम..ये है CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जानिए पूरा मामला

पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में स्थित गौर सिटी (Gaur City) 1st एवेन्यू हाउसिंग सोसाइटी का है। पुलिस के अनुसार महिला का उसके पति समेत ससुरालवालों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसी वजह से महिला ससुराल को छोड़कर अपने मायके में रह रही थी। अब महिला जब ससुराल वापस आई तो उसकी सास ने अपनी बहू को देखकर घर का दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद बहुरानी वहीं धरने पर बैठ गई।

ये भी पढ़ेंः Amity University Noida: लेक्चर के दौरान अचानक प्रकट हुए नागराज..देखिए वीडियो

हो गया समझौता

जब बहूरानी ससुराल के बाहर धरने पर बैठी तो वहां पर लोग आने लगे। मामले की जानकारी पुलिस तक भी पहुंची। सूचना मिलने के बाद बिसरख पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। पुलिस ने अब बताया है कि गौर सिटी 1st एवेन्यू में दंपति के बीच मे पारिवारिक मतभेदों के कारण विवाद था। जिसे मध्यस्था कर शांत कराया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।