Raipur

Raipur: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन..बहनों ने कहा CM साय को बांधी राखी

छत्तीसगढ़
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताने महिलाओं ने ‘थैंक यू विष्णु भैया‘ वाली राखी बांधी

सब होही साँय-साँय वाली राखी से सजी मुख्यमंत्री की कलाई

Raipur: छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास बन गया, जब राज्य की महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को एक अनूठे तरीके से व्यक्त किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के लिए विशेष रूप से राखियां बांधी, जो न केवल भाईचारे का, बल्कि उनकी सुरक्षा और कल्याण के प्रति महिलाओं के गहरे विश्वास का भी प्रतीक हैं। रक्षा बंधन पर्व पर प्रदेशभर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधने बड़ी संख्या में आई महिला बहनों से मुख्यमंत्री निवास गुलजार रहा।
ये भी पढ़ेः Rakshabandhan: महिलाओं ने सुरक्षाबलों के जवानों को बांधी राखी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

महिलाओं की भावनाएं

मुख्यमंत्री को राखी बांधने आई महिला समूह की सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही हैं। उनके इस समर्पण को देखते हुए हमने सोचा कि इस रक्षाबंधन पर उनके प्रति अपनी भावनाओं को विशेष तरीके से व्यक्त किया जाए।

राखी बांधना तो एक परंपरा है, लेकिन हमारे लिए यह एक संदेश देने का भी तरीका है कि हम उनके नेतृत्व पर विश्वास करते हैं और उन्हें अपना भाई मानते हैं। इसलिए महिलाओं ने मुख्यमंत्री का ‘थैंक यू विष्णु भैया‘ वाली राखी बांधकर आभार व्यक्त किया।

इस राखी के निर्माण में शामिल महिलाओं ने राखियां बनाकर यह संदेश दिया कि वे उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करती हैं और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं।

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं की इस अनूठी पहल पर खुशी जताई और कहा कि यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। बहनों ने आज जो स्नेह दिया है, उससे अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी बहनों की उम्मीदों पर खरा उतरने लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यह राखी केवल एक धागा ही नहीं, बल्कि उनके प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाती है। मुख्यमंत्री निवास में रक्षा बंधन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी महिलाएं और बच्चियां पहुंची थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं से कहा कि आप सभी की उपलब्धियां हमें गौरवांन्वित करती है। आप सभी अपनी रूचि के अनुसार क्षेत्र चुने और उसमें आगे बढ़े।

सबको अपने स्नेह के बंधन में बांध रहे हमारे विष्णु भैया

प्रदेश को स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सफाई दीदियों से जब मुख्यमंत्री जी ने राखी बंधवाई तो उनकी आंखें भर आईं

प्रदेश को साफ सुथरा रखने में सफाई दीदियों के सेवा और समर्पण भाव की मुख्यमंत्री साय ने सराहना की

सफाई दीदियों ने महतारी वंदन योजना के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार

रक्षाबंधन का पर्व बहनों के लिए हमेशा ख़ुशियां लेकर आता है लेकिन यह पर्व नगर पालिक निगम रायपुर में सफाई मित्र के रूप में कार्य करने वाली हेमा दीदी, सती बाई दीदी, नीलू दीदी और बाहरीन दीदी के लिए बहुत खास बन गया जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनसे बड़े स्नेह से राखी बंधवाई। मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी हमारे शहर को साफ रखती हैं। सीएम साय ने महिलाओं के सेवा भाव के लिए उनका आभार भी जताया।

महिलाओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री निवास में बहुत आदर सम्मान मिला। मुख्यमंत्री जी ने बड़े स्नेह से उनसे बात की और उनका हालचाल जाना। नीलू दीदी की ख़ुशी देखते बन रही थी उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने उनसे राखी बंधवाई उनके हाथ से मिठाई खाई और बहुत स्नेह से बात की तो उन्हें बहुत अच्छा लगा।

महिलाओं को यक़ीन नहीं हो रहा कि उन्हें रक्षाबंधन के त्यौहार के दिन मुख्यमंत्री जी को राखी बांधने का मौक़ा मिलेगा। सभी महिलाओं ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में काफ़ी सुधार हुआ है। इस योजना के लिए महिलाओं ने मुख्यमंत्री जी का आभार जताया।