बड़े मियां…किधर चले ?

TV
Spread the love

नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ नेशन से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बतौर एडिटर और सीनियर एंकर चैनल में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे नवेद कुरैशी ने संस्थान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। फिलहाल नवेद नोटिस पीरियड पर हैं। खबर है कि नवेद जल्द किसी बड़े चैनल में धमाकेदार पारी का आगाज करेंगे।

न्यूज़ नेशन में रहते हुए नवेद की रूस-यूक्रेन युद्ध कवरेज ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। यही नहीं यूपी चुनाव के दौरान नवेद का शो ‘बड़े मियां किधर चले? बेहद लोकप्रिय हुआ था। 

BAG फिल्म्स से करियर शुरू करने वाले नवेद कुरैशी ने न्यूज़ एक्सप्रेस, आजतक, वॉयस ऑफ इंडिया जैसे चैनलों में अपनी दमदार एंकरिंग से खूब लोकप्रियता बटोरी। नवेद न्यूज रूम एंकरिंग के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं।

खबरीमीडिया की तरफ से नवेद कुरैशी को नई पारी के लिए अग्रिम बधाई।

READ :  Anchor Naved qureshi, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism