ग्रेटर नोएडा के 7 बिल्डर मुश्किल में! लिस्ट देख लीजिए

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने उन बिल्डरों के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लेना शुरू कर दिया है जो जबरदस्त करीके से भूजल दोहन (Groundwater exploitation) कर रहे हैं। अथॉरिटी ने ऐसे बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मन बना लिया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरीट ने भूजल दोहन (Groundwater exploitation) करने वाले 7 बिल्डरों के खिलाफ नोटिस जारी कर जुर्माना लगा दिया है। अब ऐसे बिल्डरों के खिलाफ जिला प्रशासन के द्वारा आरसी जारी की जाएगी और एक्शन होगा।

ये भी पढ़ेंः UP की सड़कें होंगी चकाचक..CM योगी का वादा सुन लीजिए

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः UP के बिजली उपभोक्ताओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफ़ा

दरअसल भूगर्भ जल विभाग ने जून 2023 में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर भूजल दोहन की जांच की थी। जांच के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 13 प्रोजेक्ट पर बोरवेल से भूजल दोहन होता मिला। नियम के मुताबिक निर्माण कार्य में एसटीपी के पानी का इस्तेमाल होना चाहिए, लेकिन सभी बिल्डर भूजल का इस्तेमाल करते पाए गए थे। बिल्डरों ने विभाग की बिना एनओसी साइट पर बोरवेल किया हुआ है।

5-5 लाख रुपए का लगाया जुर्माना

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाले 7 बिल्डर हैं। जिसके खिलाफ 5-5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। जुर्माने की राशि 15 दिन में जमा करने के साथ बोरवेल बंद करने के आदेश दिए थे। उसके बावजूद भी ना तो जुर्माना जमा किया और ना ही भूजल दोहन बंद किया। अब भूगर्भ जल विभाग इन बिल्डर के खिलाफ आरसी जारी करने की तैयारी कर रहा है। नियम के मुताबिक निर्माण कार्य में एसटीपी के पानी का इस्तेमाल होना चाहिए, लेकिन सभी बिल्डर भूजल का इस्तेमाल करते पाए गए थे।
इन बिल्डरों पर होगा एक्शन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित मेफेयर रेजीडेंसी
एटीएस प्रिस्टीन
अंतरिक्ष गोल्फ सिटी
अंतरिक्ष द गोल्फ एड्रेस
अंतरिक्ष ग्रैंड व्यू स्थित सेक्टर-150
जेपी अमन सेक्टर-151
महागुन माइवूड्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi