6 September 2025 Ka Rashifal

6 September 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

6 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 6 सितंबर 2025 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र और अतिगण्ड योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:55-12:43 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9:11-10:45 मिनट तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में ठीक-ठाक रहने वाला है। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी डेली रूटीन को बेहतर करने की कोशिश करें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों की चालों को समझने की कोशिश करें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

वृष राशि (Taurus)  कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है और आपको अपनी मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि हो सकती है और आप शाम के समय आवश्यक सामानों की खरीदारी भी करने जा सकते हैं। लेकिन किसी भी स्थिति बहस करने से बचें और सामने वाले की राय भी जरूर सुन लें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

मिथुन राशि (Gemini)  व्यवसाय में आज आपको अच्छी सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ आपको कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कोई पुरानी बीमारी बढ़ेगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। दोस्तों के साथ आप काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको कामों को लेकर व्यस्तता बढ़ सकती है, जो आपकी समस्याओं को भी बढ़ाएगी। आपको किसी नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer)  आपको कोई उत्तम संपत्ति का सुख प्राप्त हो सकता है और अगर लंबे समय से कहीं धन रुका हुआ था, तो वह भी अब मिल सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। लेकिन इसके लिए आपको प्रयास करते रहने होंगे। व्यापार के मामले में नए संपर्क बन सकते हैं और पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घरेलू मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं। आपको किसी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होंगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश में लगे रहेंगे। ऑफिस में आपको प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।  आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। खर्चो को लेकर आप योजना बनाकर चलें।

कन्या राशि (Virgo)  आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि, इस समय आपको अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न हो सकता है। इस दौरान आपको संयम बनाए रखना होगा और कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर अचानक कोई नया बदलाव भी आ सकता है। लेकिन सहकर्मियों और अधिकारियों को पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra)  आज आपको अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है और यदि आप किसी दूसरे के मामले में बोले, तो वह आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं। आर्थिक तंगी आपको परेशान करेगी। आप नौकरी के साथ-साथ कोई साइड बिजनेस भी शुरू करने की सोच सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वहां आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके किसी समान के चोरी होने की संभावना है। आप अपने पिताजी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Trigrahi Yog: 50 साल बाद बन रहा त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे, जिसके चलते आपकी सराहना भी की जाएगी। वहीं, बिजनेस के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है और दिन के दूसरे भाग में दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा। इससे आपका मन पूरा समय प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। माता-पिता की ओर से आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपनी इन्कम को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप कोई इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। यदि आप किसी घर आदि की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी, जिसको लेकर आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  व्यापार के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या चर्चा में सभी आपके सुझावों को गंभीरता से लेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। लेकिन आर्थिक मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि, कुछ पुराने लेन-देन से आपको छुटकारा मिल सकता है और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने से सुकून महसूस होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, जिससे आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो वह उसकी तैयारी में पूरी मेहनत से जुटेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे और बिजनेस में आप किसी काम को लेकर पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

मीन राशि (Pisces)  आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है और आपको अपना कहीं रुका या खोया हुआ पैसा अब वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, उत्तम संपत्ति प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं। अगर कार्यक्षेत्र में किसी समस्या का सामना कर रहे थे तो अब उसका समाधान मिल सकता है। इसी के चलते तनाव भी कम होगा और आपका दिन खुशनुमा रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।